फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, health, ultrasound

बाहर डिस्प्ले करना होगा मालिक और ऑपरेटर के नाम

Wed, 27 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 27 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत गर्भ में ही लिंग की जांच करने के खिलाफ सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसका नमूना पिछले कुछ समय से लगातार हो रही छापामारी से तो मिल ही रहा था, अब सरकार ने एक कदम और चलते हुए प्रत्येक अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड में सेंटर के संचालक, ऑपरेटर के नाम और योग्यता लिखनी होगी। खास बात यह है कि आदेश मिलते ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले के स्वीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूची तैयार कर दी है। सूची को डीसी के यहां भेज दिया गया है। ताकि प्रशासन को भी पता रहे कि जिले में कौन-कौन से स्वीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। जिले भर में कुल 76 अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीकृत हैं और इनमें कुल 105 अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। इनमें से भी 5 मशीनें सील हैं।
विज्ञापन


ये होगा फायदा
डिस्प्ले बोर्ड पर जानकारी होने के बाद आम आदमी को पता होगा कि यह सेंटर सरकार द्वारा स्वीकृत है। कई ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं जो बिना स्वीकृति के चल रहे हैं। जिसके चलते कई बार मरीज परेशान होते हैं तो कई बार गैरकानूनी गतिविधियां जैसे लिंग जांच करना भी ऐसे सेंटरों पर होती हैं। डिस्प्ले बोर्ड होने के बाद इन सेंटरों की पहचान आसानी से हो सकेगी और स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी में आते ही कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


सोनीपत में सबसे ज्यादा 44 सेंटर
स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी की गई सूची में सोनीपत नागरिक अस्पताल के अंतर्गत सबसे अधिक 44 सेंटर ऐसे हैं जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। दूसरे नंबर पर गोहाना है, जहां पर 15 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। खरखौदा और गन्नौर में 7-7 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। जुआं और बढ़खालसा में केवल 3 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। इन सभी सेंटरों पर कुल 105 मशीनें हैं, जिनमें से 5 सील हैं तथा नागरिक अस्पताल सोनीपत की 2 मशीनें बिना डॉक्टर के बंद पड़ी है। वहीं चार सेंटर ऐसे हैं, जहां पर मशीन अभी लगाई नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र        सेंटर        मशीनें        सील/इंस्टालनहीं
बढ़खालसा    3        2        --/1
खरखौदा    7        8        2/1
गन्नौर        7        10        1/--
गोहाना        15        22        --/--
सोनीपत    44        61        2/2

यह हैं अधिकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर
सोनीपत :-

सत्यकिरण नजदीक रेस्ट हाउस, पुष्पांजलि दिल्ली रोड, संजीवन गीता भवन चौक, गोसेन वार्ड-14, डॉ. जून सेक्टर-14, जेमिनी गोहाना रोड, भारत सेक्टर-14, सत्या ओम सेक्टर-14, हांडा सारंग रोड, मुखी मुरथल अड्डा, बंसल सेक्टर-14, कलावती मिशन चौक, मित्तल मॉडल टाउन, अरोड़ा हाउसिंग कालोनी, न्यू दुआ दिल्ली रोड, गिरधर बावा तराना रोड, पाटिल आदर्श नगर, मलिक महावीर कालोनी, जानकीदास कपूर सेक्टर-14, मल्टीस्पेशियालिटी इंडस्ट्रियल एरिया, दहिया ओल्ड डीसी रोड, कृष्णावती अनिल विहार, दरियाराम मुरथल रोड, बंसल रोहतक रोड, डीएन शर्मा आदर्श नगर, मेमोरियल मामा-भांजा चौक, शेरावत ओल्ड डीसी रोड, जनता गुड़मंडी, सरोहा सेक्टर-15, अरिस्टो महलाना चौक, सिग्नस जेके हिंदू इंडस्ट्रियल एरिया, वेटरनरी कोर्ट रोड, बंसल सेक्टर-14, ट्यूलिप ए और बी ब्लॉक टीपी स्कीम, फिम्स बहालगढ़ रोड, वर्धमान बस स्टैंड, सिटी गोहाना रोड, जीवनदीप दिल्ली रोड, निदान मुरथल रोड, पूजा कबीरपुर, डॉ. मनोज भाटिया मुरथल रोड, हरियाणा दिल्ली रोड।

गोहाना
जीवनदीप बरोदा रोड, कुलदीप अनाज मंडी, नांदल तहसील रोड, शर्मा ओल्ड बस स्टैंड, शांति और डॉ. वरुण गुप्ता काडक लैब समता चौक, सेतिया ओल्ड बस स्टैंड, गजराज न्यू बस स्टैंड, मेट्रो बरोदा रोड, बीपीएस खानपुर, वैदिश रोहतक रोड, संजीवनी पुरानी अनाजमंडी, हेल्थ मैप खानपुर कलां।

गन्नौर
अग्रवाल रेलवे रोड, सीता रेलवे रोड, भाटिया जीटी रोड, बंसल शास्त्री नगर, शिव रेलवे रोड, महाराजा अग्रसेन रेलवे रोड, जीवनदीप रेलवे रोड।

खरखौदा
डॉ. सेठी रोहतक रोड, रणधीर थाना कलां रोड, नीलम सचदेवा मेन बाजार, जीवनी सांपलां रोड, गेटवेल होशियार सिंह मेन दिल्ली रोड, जीवनदीप थाना कलां रोड, शर्मा फरमाना।


जुआं और बढ़खालसा
रामा चैरिटेबल बहालगढ़, राय मुरथल, एसआर फर्टिलिटी पार्कर रेजीडेंस कुंडली।

सरकारी आदेश मिलने के बाद हमने लिस्ट तैयार कर ली है। सोनीपत में कुल 76 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। बाहर बोर्ड पर डिस्प्ले होने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि फर्जी सेंटरों की आसानी से धरपकड़ हो सकेगी।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed