फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, health, raid

नोयडा से डॉक्टर और दिल्ली से दलाल गिरफ्तार, दो क्लीनिक सील

Thu, 16 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 16 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, health, raid
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
लिंग जांच करने पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली और नोयडा में छापा मारकर कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन के दौरान सोनीपत, दिल्ली और नोयडा की संयुक्त टीम ने नोयडा के एक डॉक्टर और दिल्ली के दलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ में दो क्लीनिक भी सील कर दिए। सोनीपत में बैठकर डीसी केएम पांडुरंग ने पूरे ऑपरेशन की न केवल मॉनीटरिंग की, बल्कि दिल्ली स्थित मयूर विहार और नोयडा डीएम से तालमेल भी बनाए रखा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर जेएस पूनिया ने बताया है कि सूचना मिल रही थी कि सोनीपत में लिंग जांच के लिए एक गिरोह सक्रिय है। गिरोह में शामिल एक दलाल दिल्ली में लिंग जांच के लिए महिलाओं को लेकर जाता है। उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त के केएम पांडुरंग को दी। उपायुक्त ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएनडीटी अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा और बढ़खालसा पीएचसी की एसएमओ डॉ. अनविता कौशिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक के तौर पर तैयार किया। इसके बाद महिला ने दलाल से संपर्क साधा। दलाल ने इसे दिल्ली पहुंचने के लिए कहा और बताया कि मयूर विहार के एक क्लीनिक में उसके गर्भ में पल रहे लिंग की जांच की जाएगी। उपायुक्त ने इस संबंध में मयूर विहार दिल्ली के उपायुक्त अजय अरोड़ा से बात की और इस संबंध में मदद करने के लिए कहा।
विज्ञापन


दिल्ली की जगह नोयडा मिली लोकेशन
रेट तय होने के बाद दलाल महिला को मयूर विहार लेकर जाने की बजाए कई घंटे तक दिल्ली में इधर-उधर घुमाता रहा और आखिर में गाड़ी की लोकेशन नोएडा मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिर इसकी सूचना उपायुक्त के. मकरंद  पांडुरंग को दी। उपायुक्त ने इस संबंध में फिर नोएडा के डीएम से बातचीत की और वहां पर प्रशासनिक मदद दिलाई गई। दलाल यहां महिला को नोएडा सेक्टर-22 स्थित मनोज वाजपेयी की क्लीनिक में लेकर पहुंचा। यहां महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच की गई। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोएडा प्रशासन के साथ यहां पर छापा मारा। छापे के दौरान चिकित्सक डॉ. मनोज वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया और अल्ट्रासाउंड मशीन व क्लीनिक को सील कर दिया गया। यहां सेक्टर 22 थाने में डॉक्टर के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में दबिश, औजार बरामद व क्लीनिक सील
नोएडा क्लीनिक तक लेकर जाने वाले दलाल जगदीश कुमार को भी नोएडा दिल्ली बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। दलाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी टीम ने मयूर विहार स्थित मयूर विहार डायग्नोस्टिक पर छापा मारा। छापे के दौरान पाया गया कि यहां कुछ देर पहले ही एक महिला का गर्भपात किया गया है। यहां टीम ने गर्भपात करने वाले औजार भी मौके से ही बरामद किए। दिल्ली प्रशासन ने तुरंत इस डायग्नोस्टिक सेंटर और औजारों को सील कर दिया। इस संबंध में दिल्ली के मयूर विहार थाने में पीसीपीएनडीटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


सोनीपत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी कामयाबी है। सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ’ अभियान को आगे ले जाने में और मदद मिलेगी। भ्रूण हत्या व लिंग जांच में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
-केएम पांडुरंग, डीसी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed