{"_id":"578bd2c64f1c1b676bc4ba2f","slug":"sonipat-news-hindi-news-education-girl-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किमी तक बेटियों का कोई कॉलेज नहीं, पंचायत ने दी 17 एकड़ जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किमी तक बेटियों का कोई कॉलेज नहीं, पंचायत ने दी 17 एकड़ जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोहना गांव की पंचायत में मौजूद सरपंच और लोग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना-सोनीपत रोड पर रविवार को गांव मोहना में 15 गांव के सरपंचों ने एक पंचायत कर बेटियों को पढ़ाने के लिए गांव में ही कॉलेज बनाने की मांग की है। पंचायत में सभी की सहमति के बाद फैसला लिया गया कि सरकारी स्कूल के लिए दी गई 17 एकड़ जमीन में सरकारी कॉलेज बना दिया जाए ताकि आसपास के गांव की सभी लड़कियां इस कॉलेज में पढ़ सकें।
पंचायत में आए मोहाना गांव से नरेश, इंद्र सिंह, प्रदीप, संरपच जगबीर सिंह, महलाना गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह, सरकारी स्कूल में 17 एकड़ जमीन दे रखी है जो अभी खाली पड़ी है और 15 किलोमीटर तक यहां पर कोई कॉलेज भी नहीं है। इससे लड़कियों को सोनीपत और गोहाना आना-जाना पड़ता है। हर वर्ष आसपास के गांवों की 300 छात्राएं सोनीपत पढ़ने जाती हैं, वहीं इनसे भी ज्यादा पढ़ना छोड़ देती है। इसलिए सरकार से मांग करते है कि एक सरकारी कॉलेज बनवाया जाए और इसके लिए पंचायत भी अपने बजट में से पैसे देने को तैयार है ताकि लड़कियों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर नैना गांव के सरपंच जोगिन्द्र, रतनगढ़ के सरपंच संजय, सलीमसर ट्राली के संरपच चंद्र, सलारसर माजरा के सरपंच रणसिंह , बादशाह पुर माछरी के सरपंच और अन्य गांव के सरपंच और लोग उपस्थित रहेें।