फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, education, admission, college

विभिन्न कॉलेजों में दाखिलों के अंतिम दिन रही भारी भीड़ शनिवार से शुरू होगा सेशन

Sat, 16 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 16 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, education, admission, college
प्रवेश के लिए लाइन में लगी छात्राएं। - फोटो : bureau
शहर में तकरीबन 6 हजार युवा शनिवार को अपने जीवन के अहम पड़ाव को पार करते हुए कॉलेज लाइफ में एंट्री करेंगे। इसके लिए विभिन्न कॉलेजों में तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। अधिकतर कॉलेजों में नए सेशन की शुरूआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। शुक्रवार को यूजी कोर्सेस में दाखिलों के लिए अंतिम दिन था। इसी के चलते शहर भर के कॉलेजों की काफी भीड़-भाड़ दिखाई दी। दूसरी ओर पीजी कोर्सेस के लिए फार्म जमा कराने का भी शुक्रवार को आखिरी दिन था, लेकिन किसी भी कॉलेज में 20 से अधिक फार्म नहीं जमा हो पाए। वजह पिछले सत्र की यूजी कक्षाओं का रिजल्ट न आना रहा। इसी कारण कॉलेज स्टाफ से लेकर पीजी में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र भी असमंजस में दिखे। देर शाम तक भी इस संदर्भ में एमडीयू द्वारा कोई पत्र नहीं जारी किया गया। हालांकि प्राचार्यों का मानना है कि इसको लेकर विवि जरूर समय सीमा में छूट देगी।
विज्ञापन


हवन के साथ होगा सत्र का आरंभ
विभिन्न कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अधिकतर कॉलेजों में जहां हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं कई कॉलेजों में साधारण तरीके से विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ सत्र शुरू किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद कई कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


बिना डीएमसी और गैप वाले
पीजी कक्षाओं के लिए अजीब स्थिति बनी हुई है। वर्ष 2015-16 के शैक्षणिक सत्र में यूजी की फाइल कक्षाओं की परीक्षा का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। जिसके कारण पीजी में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपनी डीएमसी भी नहीं मिली। बिना डीएमसी फार्म नहीं जमा करा पा रहे। हालांकि गैप वाले विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की संख्या लगभग हर एक कॉलेज में 20 के आसपास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed