फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, roadways

यूनियन नेता आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, निकाला चाकू

Fri, 24 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, roadways
एक-दूसरे से भिड़े रोडवेज कर्मी। - फोटो : bureau
रोहतक में 25 जून को परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की दूसरी वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करना है। इसकी तैयारियों को लेकर बुलाई गई प्रेस वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए। जमकर हंगामे के बीच दोनों पक्षों में जहां जमकर लात-घूंसे चले वहीं एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए। एक कर्मचारी तो चाकू लेकर आ गया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री के कार्यक्रम के नाम पर रोडवेज कर्मचारियों की 120 रुपये की पर्ची काटी जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष ने उसे सदस्यता फीस बताया।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के रोहतक में होने वाले कार्यक्रम को लेकर वीरवार को गोहाना के सामान्य बस स्टैंड पर एक प्रेसवार्ता रखी गई थी। इसकी अध्यक्षता स्थानीय स्टैंड इंचार्ज अशोक खोखर तथा मुख्य वक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह मलिक थे। मलिक ने प्रेसवार्ता को संबोधित करना शुरू ही किया था कि उसी समय पूर्व यूनियन अध्यक्ष परिचालक अनिल गंगाणा पहुंचे और अपनी कई बातों को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि लगभग 15 मिनट तक रोडवेज कर्मचारियों के बीच जमकर थप्पड़ और घूंसे चले। इतना ही नहीं एक कर्मचारी द्वारा चाकू भी निकाल लाया। किसी तरह दूसरे कर्मचारियों ने बीच में पड़कर हंगामे को शांत कराया।   
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
मलिक ने कहा कि 25 जून को सम्मेलन के दौरान परिवहन मंत्री कर्मचारियों की समस्याओं को सुनेंगे। कर्मचारियों ने अपना मांग पत्र परिवहन मंत्री, एफसीटी और डीजी को पहले ही दे दिया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अनुबंधित तरीके से नई भर्तियां करने का सरकार ने जो फैसला लिया है। वह बहुत ही सराहनीय है। इससे पिछली सरकार में रोहतक और झज्जर में जो नौकरियों की बंदरबांट होती थी। वह बंद होगी। इसके अलावा उनकी 15 मांगे हैं, जिनमें 2012-14 के कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की पूर्ण सुविधाएं दी जाए। रोडवेज कर्मचारियों के लिए हुडा की जमीन पर आवासीय कॉलोनी बनाई जाए। क्योंकि रोडवेज के अलावा सभी विभागों की आवासीय कॉलोनी है। सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में लोगों को अनेक सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन फिर भी लोग वहां नहीं जाते। लेकिन किसी गांव के लोगों ने कोई बस चलाने की मांग की है तो वह रोडवेज बस चलाने की मांग की है। क्योंकि हरियाणा रोडवेज नंबर एक सुविधा देती है। उन्होंने सरकार से मांग है कि रोडवेज को जनहित में जारी कर लोस प्रोफिट में न गिना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजायज तरीके से पैसे एेंठते हैं मलिक: अनिल गंगाणा
भारतीय मजदूर संघ के पूर्व गोहाना सब डिपो अध्यक्ष और संघ-2 के वर्तमान सब डिपो अध्यक्ष अनिल गंगाणा ने कहा कि गत वर्ष प्रदेश अध्यक्ष आजाद सिंह मलिक द्वारा उन्हें सब डिपो अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। वीरवार को जब वह उनसे यह कारण पूछने गए तो उनसे हाथापाई शुरू कर दी गई। अनिल का आरोप है कि प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह मलिक कर्मचारियों से नाजायज तरीके से पैसे ऐंठने का काम करते हैं। वहीं 25 जून को रोहतक में होने वाले सम्मेलन के लिए कर्मचारियों की 120 रुपये की पर्ची काट रहे हैं।


यूनियन की वार्षिक फीस है 120 रुपये: मलिक
आजाद मलिक ने कहा कि अनिल का उनके संघ से कोई लेनादेना नहीं है। अनिल को एक साल पहले उनके कार्य करने में पाई गई अनियमितता के चलते संघ से निकाल दिया गया था। इसके अलावा अनिल की गलतियों से उसे संघ ने कई बार बचाया। उसके बाद भी हंगामा करने पर उतारू हो गया। 120 रुपये की पर्ची काटने के मामले में आजाद मलिक ने कहा कि यह पर्ची कर्मचारियों से एक वर्ष की यूनियन सदस्यता के लिए काटी जाती है। जिसका प्रत्येक महीने के 10 रुपए के हिसाब से एक वर्ष के 120 रुपए लिए जाते हैं। अनिल द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed