{"_id":"5764463e4f1c1b5d7211c135","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल कलां पीएचसी में कंप्यूटर और सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल कलां पीएचसी में कंप्यूटर और सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव भैंसवाल कलां स्थित पीएचसी में वीरवार देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीएचसी बंद थी। घटना का पता सुबह चला। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव भैंसवाल कलां में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र में आठ से दस कर्मचारियों का स्टाफ है। सरकार के नियमों के अनुसार पीएचसी 24 घंटे खुली रहनी चाहिए। क्योंकि गांव और आसपास की गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज सबसे पहले पीएचसी में ही पहुंचती हैं। हालांकि बताया जाता है कि यह स्वास्थ्य केंद्र हर दिन दोपहर बाद बंद हो जाती है। यहां रात के लिए कोई चौकीदार भी नहीं है। वीरवार देर रात चोरों ने घुसकर एक कंप्यूटर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिली। सामान्य अस्पताल की एसएमओ डॉ. पूनम ने बताया कि भैंसवाल कलां पीएचसी में देर रात हुई चोरी की सूचना मिली थी। जहां से एक कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी हो गया है। एमओ डॉ. सुनयना ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं उन्होंने पीएचसी के 24 घंटे नहीं खुली होने के बारे में बताया कि पीएचसी में स्टाफ की कमी होने ये यह समस्य पैदा हो रही है।