{"_id":"57853b2a4f1c1b0e7913e491","slug":"sonipat-news-hindi-news-connection-gandhigiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिला तो किसानों ने की गांधीगीरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल में ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिला तो किसानों ने की गांधीगीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर अर्धनग्न हालत में ट्यूबवैल कनैक्शन की मांग को लेकर बैठे किसानों को समझाते मंत्री के पीए व पुलिसकर्मी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी जमा कराने के बावजूद बड़वासनी और जुआं के दो किसानों को सिंचाई विभाग चक्कर कटवाता रहा। मंगलवार को किसानों का धैर्य जवाब दे गया और दोनों अर्धनग्न होकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास के बाहर बैठ गए। मंत्री की गैरमौजूदगी में उनके पीए आए और एक दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। किसान उनकी बात पर सहमत होकर वापस लौट गए।
बड़वासनी निवासी सुल्तान और जुआं निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि फसल की सिंचाई के लिए खेतों में बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है। क्योंकि नहर का पानी खेतों में नहीं पहुंचता है। इसके चलते सात साल पहले ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। 2010 में 20-20 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर बिजली निगम के पास जमा भी करा दिए थे। इसके बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। न किसी कर्मचारी ने आकर पूछा और न किसी अधिकारी ने सुनवाई की। निगम के बड़े से बड़े अधिकारी के पास जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आखिर में मंत्री से हक दिलवाने की मांग की है।
ट्यूबवेल कनेक्शन लेकर ही जाएंगे घर
दोपहर करीब एक बजे किसान सुल्तान और देवेंद्र कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास बाहर पहुंचे, लेकिन बारिश के चलते गली में पानी जमा था। गेट के पास अपने कुर्ते निकाल लिए और गेट के बाहर बैठ गए। आवास पर तैनात दो पुलिसकर्मी आए और पूछा यहां आकर क्यों बैठे हो। पहले कार्यालय के बाहर बातचीत करनी चाहिए थी। किसानों ने जवाब दिया कि बहुत बात कर चुके हैं, कोई समाधान नहीं निकला। कैबिनेट मंत्री कविता जैन और उनके पति राजीव जैन आवास पर नहीं थे। मंत्री के पीए बाहर आए और किसानों को समझाया। कहा, कि वे मंत्री से बात करते हैं। एक दिन में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
किसान बोले, बिजलीकर्मी मांगते हैं पैसे, अधिकारी करते हैं बदतमीजी
किसानों ने पीए को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वे कई अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन उन की समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी पैसे मांगते हैं। जब उनकी शिकायत आला अधिकारियों से की जाती तो उल्टा किसानों के साथ ही बदतमीजी की जाती है। इसलिए मजबूर होकर धरने पर बैठे हैं।
पीए ने बिजली निगम अधिकारियों से पूछा, क्यों नहीं दिया अभी तक कनेक्शन
किसानों से बातचीत के बाद मंत्री के पीए ने बिजली विभाग के अधिकारी से फोन करके पूछा कि अभी तक किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन क्यों नहीं दिया। अधिकारी ने एक दिन का समय मांगा है। जिसके बाद किसान धरने से उठ गए है लेकिन समस्या का समाधान न होने पर दोबारा धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है।