फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, cm, window

सीएम विंडो की शिकायतें निपटाएं नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 25 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 25 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, cm, window
सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान बारे अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए डीसी पांडुरंग - फोटो : bureau
उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि सीएम विंडो पर जिन-जिन विभागों से संबंधित शिकायतें ओवरड्यू हैं उनका तुरंत निपटारा किया जाए। अन्यथा अनावश्यक रूप से ओवरड्यू शिकायतों के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में सोमवार देर शाम सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान के लिए तैयार किए जाने वाले जवाब में गुणवत्ता होना अति आवश्यक है इसलिए अधिकारियों को जवाब की गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी केवल मात्र शिकायतों के संबंध में औपचारिक पत्राचार करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकयतों के निपटान में देरी के कारणों को भी पुछा और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायत पर संज्ञान न लेने पर सोनीपत के तहसीलदार विकास को सरकार की ओर से निलंबित किया जा चुका है। बैठक में सोनीपत के एसडीएम निशांत कुमार यादव, गोहाना के एसडीएम अजय कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed