{"_id":"578928404f1c1b1b081406cb","slug":"sonipat-news-hindi-news-amenities-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री से अधिकारी ने बोला झूठ, जांच की तो पकड़ में आए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री से अधिकारी ने बोला झूठ, जांच की तो पकड़ में आए
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट पर बंद पड़ा पंप, जांच करते भाजपा नेता राजीव जैन।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालूपुर गांव से लेकर ओल्ड रोहतक रोड के गंदे और बरसाती पानी की निकासी के लिए अस्थाई व्यवस्था करने को लेकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के बीच ठन गई है। आरोप है कि दो दिन पहले कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को एसटीपी चालू होने तक अस्थाई तौर पर पंप लगाकर निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा था। शुक्रवार सुबह जब विभाग के अधिकारियों से पूछा तो जवाब मिला पंप चालू कर दिया गया है, लेकिन दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच की तो कुछ नहीं मिला। वहीं, विभाग के एक्सईएन एसके दहिया का कहना है कि पंप चालू कर दिया था, लेकिन पंप के अंदर कचरा फंसने से बंद करना पड़ा। दोबारा से चालू कर दिया गया है। मैंने या किसी अन्य अधिकारी ने कोई झूठ नहीं बोला।
पूछने पर बोले अधिकारी, दो दिन से हो रही पानी की निकासी
शहर की सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। अब पानी के चलते ओल्ड रोहतक रोड से कालपुर चुंगी तक पानी सड़क पर आ जाता है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए पब्लिक हेल्थ की ओर से ककरोई के पास एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन उसके पूरे होने में अभी चार से पांच माह का समय लगेगा। भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री कविता जैन के पति राजीव जैन ने बताया कि दो दिन पहले मंत्री ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कालूपुर गांव और ओल्ड रोहतक रोड क्षेत्र के भगत सिंह कालोनी, वेस्ट रामनगर, मिशन रोड, विशाल नगर, गोपाल नगर, धर्म नगर, प्रभु नगर, आर्य नगर, सुभाष नगर, देव नगर, जवाहर नगर, गढी घसीटा, पुरानी अनाज मंडी आदि क्षेत्र के बरसाती पानी की निकासी की अस्थाई व्यवस्था की जाए। इसके लिए पंप लगाकर पानी ककरोइ के पास नाले में डाला जाए। शुक्रवार सुबह राजीव जैन ने विभाग के अधिकारियों से पूछा कि अस्थाई तौर पर पंप लगाने लगा गया है या नहीं। जवाब मिला की दो दिन से ही पानी निकासी कर दी गई।
भाजपा नेता को लगी भनक, करने पहुंच गए जांच
पंप लगाने व पानी निकासी के बारे में जब राजीव जैन ने रोहतक रोड पर संपर्क किया तो पता चला कि विभाग की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सुबह वे गोहाना गए थे। वापस आते समय दोपहर 12 बजे पंप देखने के लिए ककरोई के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट पर पहुंचे। पता चला कि वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई पानी नहीं डाला जा रहा। नजदीक खेत में काम कर रहे किसान ने बताया कि लाइन शुरू नहीं होने के कारण अब तक इसमें पानी नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
एक्सईएन और दूसरे अधिकारियों को चेताया, विभागीय जांच के लिए रहे तैयार
जनस्वास्थ्य विभाग के इस झूठ पर नाराज भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने एक्सईएन श्रीकृष्ण दहिया एवं अन्य अधिकारियों को मौके के हालात बताते हुए अपनी आदत सुधारने के निर्देश दिए और शुक्रवार देर रात तक ही बरसाती पानी की निकासी के लिए कनेक्शन करने के निर्देश दिए। साथ में कहा कि वे विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पब्लिक के बीच में सरकार की छवि अधिकारियों के इस तरह के रवैये से खराब नहीं होने दी जाएगी।