फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, ambulance, child

एंबुलेंस में विकलांग महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Fri, 29 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 29 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, ambulance, child
एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग की जच्चा-बच्चा योजना सवालों के घेरे में है। एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से अस्पताल के दावों की पोल जरूर खुल गई है। हुआ यूं कि गांव मुरथल के रहने वाले श्रवण की पत्नी सुशीला को मंगलवार को प्रसव पीड़ा के चलते मुरथल पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों ने एक दिन रखने के बाद बिना किसी जांच के ही उसे नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, नागरिक अस्पताल में भी डॉक्टरों ने बिना किसी जांच के ही हालत गंभीर बताकर डिलीवरी के लिए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। एंबुलेंस आने के बाद सुशीला को पीजीआई खानपुर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान कांकाणा गांव के पास बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने बड़ी सावधानी से जच्चा और बच्चा को पीजीआई पहुंचाया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नहीं आया रहम, एक-दूसरे पर डालते रहे जिम्मेदारी
सुशीला अपाहिज है और उसे सोमवार से ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी, लेकिन डॉक्टरों ने टाइम का बहाना बनाकर वापस भेज दिया। मंगलवार को तेजी से प्रसव पीड़ा बढ़ने से उसे दोबारा से मुरथल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए करीब 24 घंटे के बाद उसे नागरिक अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां पर भी डॉक्टरों को रहम नहीं आया और उसे पीजीआई भेज दिया गया। यहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं होने का बहाना बनाकर बचते नजर आते रहे।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके है कई बार एंबुलेंस में डिलवरी
एंबुलेंस में डिलीवरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कई बार एंबुलेंस में गर्भवती महिलाओ ने बच्चों को जन्म दिया है लेकिन उसके बाद भी इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जिसके चलते एंबुलेंस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। पूरे मामले के बारे में डाक्टरों से पूछा जाएगा की किसह वजह से ऐसा किया गया है अगर किसी की भी लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
-जेएस पूनिया, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed