{"_id":"578539964f1c1b117a13e8ee","slug":"sonipat-news-hindi-news-agitation-political","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में टेंडर घोटाले का आरोप लगाकर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में टेंडर घोटाले का आरोप लगाकर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में टेंडर घोटाले में कार्रवाई की मांग को लेकर एक्सीएन टीएल शर्मा को मांग पत्र देते हुए आप कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुरुग्राम नगर निगम की तरह सोनीपत नगर निगम में भी नियमों को ताक पर रखकर अधिकारियों ने टेंडर जारी किए हैं। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को निगम कार्यालय के अंदर प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन टीएल शर्मा ने मांग पत्र लेकर आश्वासन दिया कि मामला मंत्री के नोटिस में हैं। जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
मंगलवार को साढ़े 11 बजे नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद 20 से 25 कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय के अंदर गए। निगम प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर तैनात रही। इसी बीच निगम एक्सईएन टीएल शर्मा आए। आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा प्रभारी विमल किशोर का कहना है कि आरटीआई से खुलासा हुआ है कि नगर निगम के गठन से पहले नगर परिषद के समय अधिकारियों ने जमकर गड़बड़ी का खेल खेला था। अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया। बाद में मनमानी करते हुए मैन्युअल तरीके से ई-टेंडर में आई कीमतों से नौ गुणा ज्यादा कीमत पर काम कराएं। आरोप है कि इस खेल में नगर निगम में तैनात अधिकारी शामिल रहे। इतना ही नहीं, एक ही गली के नाम कागजों में बदल-बदल कर कई-कई एजेंसियों को काम अलॉट किए गए। स्थानीय विधायक कविता जैन विभाग की मंत्री हैं। वे खुद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
निगम के अंदर मेरे कार्यकाल में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। अगर पहले ऐसा कुछ हुआ है तो उसकी जांच निगम कमिश्नर से कराई जाएगी। यह मामला उनके आने से पहले का है, जिसकी जांच चल रही है। दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-टीएल शर्मा, एक्सईएन नगर निगम