फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, accident

आग से स्कूली बस खाक, 35 बच्चे बाल-बाल बचे

Sun, 17 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 17 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, accident
हादसा। - फोटो : bureau
ककरोई रोड पर शनिवार को एक स्कूल की बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में 35 छात्राएं सवार थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपनी जान पर खेलकर बस में से बच्चों को और ड्राइवर को बाहर निकाला। ट्रांसफार्मर के तारों से टच होने की वजह से बस में आग लगी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान ड्राइवर को भी हलका करंट लगा था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार टीकाराम मॉडल स्कूल की बस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लेकर सुबह के समय स्कूल पहुंच रही थी। रास्ते में ककरोई रोड पर धर्मकांटे वाली गली में घुसते हुए स्कूल की बस ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। हुआ यूं कि बस के सामने अचानक से एक बाइक सवार आ गया था। उसे बचाने के लिए बस के चालक खांडा निवासी वेद सिंह ने दांयी ओर बस घुमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण बस ट्रांसफार्मर के तारों के संपर्क में आ गई। ट्रांसफार्मर के साथ लगते ही बस में करंट दौड़ने लगा। वहीं तारों से निकलती चिंगारियों की वजह से बस में आग लग गई। आग जब तक उफान पर आती, तब तक आसपास के लोगों ने बस में घुसकर बच्चों और चालक को बाहर निकाला। इसी दौरान मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां और थाना शहर प्रभारी प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बैग जले लेकिन बच गए मासूम
बस में उस समय 35 बच्चे सवार थे। घटना स्थल पर मौजूद बाइक मैकेनिक राहुल, म्यूजिक टीचर गौरव आदि ने बस में से बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। जब तक बच्चों के बैग निकालने की कोशिश की गई, तब तक आग भड़क गई थी। जिसमें लगभग सभी बच्चों के बैग जल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed