फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, national highway, 6 vilages

नेशनल हाईवे से जुड़ेगा रोहतक रोड, 6 गांवों की 80 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहीत

Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
sonipat, national highway, 6 vilages
डीटीपी की ओर से बाईपास के लिए तैयार किया गया नक्शा - फोटो : bureau
रोहतक रोड पर जाने वाले बाहरी वाहनों के कारण शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलने वाली है। साथ ही कई राज्यों के वाहन चालकों की परेशानी भी कम हो जाएगी क्योंकि किसी को नेशनल हाईवे से रोहतक व खरखौदा होते प्रदेश के किसी अन्य जिले या राजस्थान जाना होगा तो सोनीपत के अंदर आने की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवे को रोहतक रोड से साढ़े पांच किमी का बाईपास बनाकर जोड़ने की तैयारी कर दी गई। इसके लिए 6 गांवों की 80 एकड़ जमीन को अधिग्रहण करने के लिए फाइल भी राजस्व विभाग को भेजी गई है तो बाईपास की ड्राइंग भी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

रहती है जाम की स्थिति
एनजीटी का शिकंजा कसने के बाद राजस्थान समेत हरियाणा के गुड़गांव, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर आदि जिलों में जाने वाले बड़े वाहन दिल्ली की जगह सोनीपत से रोहतक रोड होते हुए निकलते हैं। यह सभी वाहन नेशनल हाईवे से होकर सोनीपत शहर से होते हुए रोहतक रोड पर पहुंचते हैं, जिससे शहर के अंदर रोजाना जाम की स्थिति रहती है। शहर में कई बार काफी लंबा जाम लग जाता है और उसमें वाहन चालकों को कई घंटे तक फंसना पड़ता है। शहर से इस जाम को खत्म करने के साथ ही समस्या को दूर करने के लिए शहर के बाहर फोरलेन बाईपास बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए ड्राइंग तैयार हो चुकी और किसानों की जमीन अधिग्रहण करने को वैरीफाई करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने राजस्व विभाग को कीमत जानने के लिए जमीन की पूरी जानकारी के साथ फाइल भेजी है।
विज्ञापन

यहां से होकर गुजरेगा बाईपास
रोहतक रोड को जीटी रोड तक जोड़ने वाला बाईपास बैंयापुर से होकर सीधा राठधाना में निकलेगा। इससे पहले राठधाना से लेकर राई तक पहले ही बाईपास बना हुआ है। इसके लिए छह गांवों की लगभग 80 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाएगी, जिसमें बैंयापुर गांव की साढ़े 13 एकड़, हरसानां कलां की साढ़े 32 एकड़, हरसाना खुर्द की लगभग साढ़े 13 एकड़, नसीरपुर बांगड़ की लगभग 14 एकड़, जगदीशपुर की साढ़े 11 एकड़ और राठधाना की सवा दो एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाएगी। जिसकी लंबाई लगभग साढ़े पांच किलोमीटर है। इतना ही नहीं बाईपास दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट होगा, इसके दोनों ओर पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेवलपमेंट प्लान के तहत लिया फैसला
विभाग ने डेवलपमेंट प्लान के तहत शहर के बाहर पेरासिरी रोड (बाईपास) बनाने फैसला लिया है। इसके तहत इसका नक्शा बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया है। अब जमीन अधिग्रहण के बाद पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण करेगा।

-अमरिक सिंह, डीटीपी सोनीपत।
जमीन वैरीफाई करने की राजस्व विभाग को भेजी फाइल
रोहतक रोड से जीटी रोड को जोड़ने के लिए डीटीपी की ओर से नक्शे समेत फाइल विभाग के पास आई है। नक्शे के अनुसार जमीन को वैरीफाई किया जाएगा, जिसके लिए राजस्व विभाग को फाइल भेजी गई है। यह फोरलेन बाईपास का प्रपोजल है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट मिलते ही विभाग बाईपास के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर देगा।
-विकास रंगा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed