{"_id":"592f123d4f1c1bfb6ebdb305","slug":"sonipat-nagar-nigam-vice-chairman-house-bijli-nigam-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की वाइस चेयरपर्सन के घर बिजली निगम का छापा, अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की वाइस चेयरपर्सन के घर बिजली निगम का छापा, अभद्रता का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने चोरी पकड़ने के लिए मंगलवार रात को नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजेश कुमारी के घर छापा मारा। वहीं, राजेश देवी ने निगम कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
नप वाइस चेयरपर्सन राजेश देवी ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे 8-10 बिजली कर्मचारी व अधिकारी उनके घर में चोरों की तरह घुस गए और उनके घर की वीडियोग्राफी करने लगे। उनका आरोप है कि पुत्र व पुत्रवधू ऊपर कमरे में सो रहे थे, वहां जाकर भी उन्होंने वीडियोग्राफी की। नियमानुसार रात के समय किसी उपभोक्ता के घर में नहीं घुस सकते हैं। राजेश देवी का कहना है कि जांच के दौरान बिजली निगम की टीम को कोई गडबड़ी नहीं मिली। उसके बाद भी करीब एक घंटा उन्हें बेवजह परेशान किया गया। इधर बिजली निगम कर्मियों ने भी पुलिस में शिकायत देकर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल का कहना है कि इस मामले में दोनों ओर से शिकायत मिली है। जांच चल रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।