{"_id":"58b46ee34f1c1b7c05830bd3","slug":"sonipat-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी से मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी से मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और कष्ट निवारण समिति के मेंबर मोहन लाल बड़ौली से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया है। मोबाइल को उसके कार्यालय से बरामद किया गया। रिमांड अवधि के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गांव बड़ौली निवासी मोहन लाल ने पुलिस का बताया था कि उसके मोबाइल पर मोनू राठधना ने फोन किया था। आरोपी ने उससे कहा था कि रेत खान में अब तो मोटी कमाई कर रहे हैं। उसके पास 10 लाख रुपये पहुंचा दो। इस पर उसने जब मना करते हुए फोन काट दिया था आरोपी ने फिर से फोन कर उसे धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान एसआई रामफल की टीम ने आरोपी के गांव कबीरपुर स्थित कार्यालय से मोबाइल फोन बरामद किया है। उसी मोबाइल से उसने रंगदारी मांगी थी।
मोहन लाल बड़ौली से रंगदारी मांगने के आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
-ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी।