फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, minister goyal donate kothi

औषधालय खोलने केंद्रीय मंत्री ने आयुष विभाग को दान दी पुश्तैनी कोठी

Thu, 09 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 09 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat, minister goyal donate kothi
गांव आनंदपुर झरोठ में केंद्रीय खेल मंत्री की इस पुश्तैनी हवेली को आयुष विभाग को दान दिया गया - फोटो : bureau
पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने अपनी पुश्तैनी हवेली आयुष विभाग को दान में दी है। आयुष विभाग द्वारा उस हवेली की जगह ग्रामीणों का इलाज करने के लिए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण करवाया जाएगा। यह पुश्तैनी हवेली खेल मंत्री के पैतृक गांव आनंदपुर झरोठ में कई दशक पुरानी है। विभाग द्वारा नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग से करीब 15 लाख 56 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार करवाया है। मुख्यालय की ओर से बजट मुहैया होने पर नए औषधालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री के दादा करते थे व्यापार
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने एक अप्रैल 2015 को गांव आनंदपुर झरोठ स्थित पुश्तैनी हवेली को दान में देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि आनंदपुर झरोठ गांव में एक पुश्तैनी हवेली है, जिसमें उनके दादा लाल खेमचंद बैठकर व्यापार करते थे। इस कारण उस हवेली को दुकान के नाम से पूरा गांव जानता है। खेल मंत्री ने कहा है कि उनके पिता चरती लाल गोयल की इच्छा है कि दुकान के नाम से प्रसिद्ध इस हवेली में एक एलोपैथी, होम्योपैथी या आयुर्वेदिक औषधालय को बनाया जाए। गांव में औषधालय खुलने से ग्रामीणों को शहर की तरफ इलाज करवाने के लिए नहीं भागना पड़ेगा। साथ ही यह डिमांड थी कि गांव में खुलने वाला औषधालय उनके पूर्वजों के नाम से ही चलाया जाए।
विज्ञापन

पुश्तैनी हवेली की जगह बनेगी नई बिल्डिंग
केंद्रीय खेल मंत्री के पत्र पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज में संज्ञान लेते हुए आयुष विभाग के डीजी को गांव आनंदपुर झरोठ में नया औषधालय खोलने के आदेश दिए। इस पर ही मुख्यालय की ओर से आयुष विभाग को पुश्तैनी हवेली का जायजा लेकर नए औषधालय के लिए नई बिल्डिंग तैयार करने के आदेश दिए गए। इसके बाद पंचायती राज विभाग की ओर से नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 15 लाख 56 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया। केंद्रीय मंत्री की पुश्तैनी हवेली को तोड़कर नई इमारत का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग को दान में मिली केंद्रीय मंत्री विजय गोयल पुश्तैनी हवेली को तोड़कर नई बिल्डिंग का निर्माण करने के लिए पंचायती राज विभाग से एस्टीमेट व ड्राइंग तैयार करवाकर मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय की ओर से बजट की मंजूरी मिलने पर हवेली को तोड़ा जाएगा और उसके बाद नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
-डॉ. सतीश खटकड़, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed