फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, marchant nevi, officer, colambo, death, dead body

मर्चेंट नेवी के अफसर की कोलंबो में मौत, चार दिन बाद भी नहीं आ सका शव

Thu, 08 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Thu, 08 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat, marchant nevi, officer, colambo, death, dead body
कैप्टन मलिक। (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मर्चेंट नेवी में तैनात जिले के गांव आंवली के कैप्टन रामकुंआर मलिक की दिमाग की नस फटने से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौत हो गई। नेवी की ओर से चार दिन बाद भी शव गांव नहीं भेजा गया। परेशान परिजनों ने ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी, लेकिन मंत्री खुद बीमार हैं। इसके चलते बुधवार को परिजनों ने सांसद रमेश कौशिक से बात की। सांसद ने मर्चेंट नेवी में बात की, जहां से आश्वासन मिला है कि गुरुवार को कार्गोे जहाज से शव भारत भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद और आंवली गांव निवासी उमेश मलिक ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा 42 वर्षीय कैप्टन राजकुंवार मलिक मर्चेंट नेवी में तैनात थे। तीन दिसंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दिमाग की नस फटने से मौत हो गई थी, जिसकी कंपनी द्वारा अगले दिन सूचना दी गई। उसके बाद कंपनी ने शव भेजने के लिए ईमेल द्वारा कुछ पहचान पत्र आदि मंगवाए थे। वे कई बार कागजात भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक शव नहीं पहुंच पाया है। इस बारे में वे सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज से ट्विटर पर आग्रह कर चुके हैं।
विज्ञापन

दो माह की छुट्टी काटकर गए थे 23 नवंबर को
कैप्टन राजकुंवार मलिक दो माह की छुट्टी पर आए थे और 23 नवंबर को वापिस ड्यूटी पर गए थे। वह घर से कोलंबो के लिए रवाना हुए थे। वहीं, से उनकी मौत की सूचना आई है। उनके परिजनों का कहना है कि कैप्टन मलिक को वे कुछ दिन के लिए रोकना चाहते थे, लेकिन उन्हें ड्यूटी को महत्व देते हुए कहा कि आराम के बाद काम करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा और बेटी को छोड़ गए
कैप्टन राजकुंवार मलिक के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी बेटी प्रियंका 11वीं कक्षा की छात्रा है और किलोई के शीतल स्पोर्ट्स स्कूल में पढ़ती है। वह कबड्डी की खिलाड़ी है तथा राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। बेटा राहुल 9वीं कक्षा का छात्र है। वह भी अपनी बहन के साथ इसी स्कूल में पढ़ता है। कैप्टन राजकुंवार की पत्नी गृहणी हैं। कैप्टन की एक बहन व भाई हैं। भाई खेतीबाड़ी का काम करता है तथा बहन की शादी हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed