फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, malhana canal thrown accuse sim& ladies bag

महलाना नहर में फेंक दिया था मुख्य आरोपी का सिम व युवती का बैग

Fri, 02 Jun 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत Updated Fri, 02 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहर की रहने वाली युवती से गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कालूपुर का रहने वाला पंकज है। पंकज पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल सिम व युवती के बैग को खुर्द-बुर्द करने में मदद की थी। साथ ही आरोपियों ने उसको ही युवती का शव भी दिखाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन

11 मई को रोहतक में मिला था शव
रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में 11 मई को एक युवती का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर नृशंस हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई थी। वारदात का खुलासा कीर्तिनगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, नशीला पदार्थ पिलाने के साथ ही एससीएसटी एक्ट को भी जोड़ दिया था। सुमित के बाद उसके साथी को भी 11 मई को ही काबू किया था। दोनों आरोपियों को नौ दिन तक पुलिस रिमांड में रखने के बाद अदालत में पेश किया था, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि हत्या के बाद वह अपने साथी कालूपुर निवासी पंकज से मिले थे। वह उसे युवती का शव भी दिखाकर लाए थे। साथ ही पंकज ने मामले में सबूत मिटाने में उनकी मदद की है, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मामले के जांच अधिकारी डीएसपी मुकेश कुमार की टीम ने अब आरोपी पंकज को कालूपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी ने ये कबूला
पुलिस के सामने आरोपी पंकज नेे बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या की बात उसके साथ कबूल की थी। आरोपियों ने उसे बताया कि वे युवती की हत्या कर उसके शव को खुर्द-बुर्द कर दिया है। जिस पर उसने आरोपी के मोबाइल का सिम तोड़कर महलाना के पास नहर में फेंक दिया था। साथ ही आरोपी युवती का बैग भी कार में लिए हुए थे। उसे भी नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सुमित के साथी पंकज को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मामले से जुड़े सबूत खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य बारीकी से खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपी ने सिम व युवती का बैग नहर में फेंका था।
-मुकेश जाखड़, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed