{"_id":"58b46d1b4f1c1bde66830abd","slug":"sonipat-madel-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन 40 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल, कुर्ता-पाजामा व साड़ी पहनकर आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन 40 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल, कुर्ता-पाजामा व साड़ी पहनकर आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल का दीक्षांत समारोह 12 मार्च को होगा। होली के दिन दीक्षांत समारोह होने से छात्रों की खुशी दोगुनी हो जाएगी, क्योंकि उनको त्यौहार पर डिग्री मिलेगी। उस दिन जहां 40 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा, वहीं 1016 यूजी व पीजी वालों के अलावा 43 पीएचडी धारकों को डिग्री दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड भी तय कर दिया गया है, जहां छात्रों को देशी वेशभूषा का कुर्ता-पायजामा पहनकर आना होगा। वहीं, छात्राओं को साड़ी पहनकर दीक्षांत समारोह में आना होगा और उनको यूजी, पीजी व पीएचडी के अनुसार अलग-अलग रंग के स्टाल यूनिवर्सिटी में दिए जाएंगे। दीक्षांत समोराह की तैयारियों को लेकर ही वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सोमवार को सभी विभागाध्यक्षों की मीटिंग ली।
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी होंगे मुख्य अतिथि
मुरथल यूनिवर्सिटी में 12 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी होंगे तो सीएम मनोहर लाल खट्टर व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को भी निमंत्रण भेजा जाएगा, जिनका समारोह में शामिल होना अभी तय नहीं हुआ है। इसके लिए 8 मार्च तक वह छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते है, जिनको यूजी, पीजी व पीएचडी की डिग्री मिलनी है। उनकी लिस्ट भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर डाल दी गई है, जिससे वह 12 मार्च को सुबह 10 बजे रिहर्सल में शामिल हो सकें। उस समय ही उनको स्टाल दिए जाएंगे, क्योंकि यूजी वालों को स्काई ब्लू, पीजी वालों को लाल तो पीएचडी वालों को पीला स्टाल गले में पहनने के लिए दिया जाएगा। उनकी ऑडिटोरियम में डेढ़ बजे एंट्री होगी और 2 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में उन कॉलेज के छात्र-छात्रा भी शामिल होंगे, जिनको गोल्ड मेडल दिया जाना है। वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।