फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Lok Sabha Elections: With the help of Modi, BJP is seeking votes on Congress and Congress issues.

Sonipat News: मोदी के सहारे भाजपा, कांग्रेस मुद्दों पर मांग रही वोट

Mon, 13 May 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sonipat Lok Sabha Elections: With the help of Modi, BJP is seeking votes on Congress and Congress issues.
सोनीपत। मतदान का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने प्रचार पर ताकत झोंक दी है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है तो जजपा व इनेलो भी साख बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र के करीब सभी 515 गांवों में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली चुनावी सभा कर चुके हैं तो वहीं कांग्रेस अब रोजाना 20 से अधिक गांवों को नाप रही है। शहरी क्षेत्र में भी दोनों पार्टियों के प्रत्याशी रोजाना 15 से 20 जगह पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी जहां नरेंद्र मोदी के नाम की मजबूती का सहारा ले रहे हैं तो कांग्रेस मुद्दों के नाम पर वोट मांग रही है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ज्यादातर चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को गिनवा रहे हैं। खासकर राम मंदिर, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर बात कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को ही भाजपाई अपनी सबसे बड़ी मजबूती मानकर चल रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस का फोकस मुद्दों पर है। कांग्रेस अपनी जनसभाओं में केंद्र व प्रदेश की सरकार की नाकामियां गिनवाते हुए लगातार बेरोजगारी, अपराध, महंगाई जैसे मुद्दों को सामने रख रही है। अब जल्द दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौर अब शुरू होगा। इसमें पीएम मोदी से लेकर अन्य नेताओं के कार्यक्रम सोनीपत में होंगे। मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 14 मई को जींद क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए भूपेंद्र हुड्डा स्टार प्रचारक
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पकड़ बताई जाती है। वह कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक रहेंगे। भूपेंद्र हुड्डा अब तक गोहाना, खरखौदा व मुरथल का दौरा कर चुके हैं। वह जल्द ही जींद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ज्यादातर जनसभाओं में भूपेंद्र हुड्डा को अपना सबसे बड़ा प्रेरक बताते हैं, खुद को हुड्डा का करीबी होने जिक्र करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा-इनेलो का गोहाना-खरखौदा क्षेत्र पर जोर
जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला गोहाना व राई विधानसभा में दौरा कर चुके हैं। जजपा प्रत्याशी गोहाना व खरखौदा पर ही पूरा ध्यान केंद्रित किए हैं। वहां पर ही सबसे ज्यादा दौरे कर रहे हैं। वहीं, इनेलो प्रत्याशी अनूप मलिक का भी ध्यान गृह क्षेत्र खरखौदा और गोहाना पर ज्यादा है। हालांकि वह राई में भी कई गांवों का दौरा कर चुके हैं। दोनों प्रत्याशी कांग्रेस व भाजपा की कमियां गिनवाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed