फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat-Jind Passenger and Farakka Express timings changed

Sonipat News: सोनीपत-जींद पैसेंजर और फरक्का एक्सप्रेस का समय बदला

Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sonipat-Jind Passenger and Farakka Express timings changed
सोनीपत। जींद रेलखंड पर दो ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया है। संशोधित समय सारिणी शनिवार से लागू हो गई है। अब सोनीपत-जींद पैसेंजर (74029) सोनीपत जंक्शन से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी जबकि सोनीपत-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस (15733) सुबह 7:35 बजे चलेगी। रेलवे ने ट्रेनों के बेहतर संचालन और निर्धारित समय पर परिचालन को देखते हुए यह बदलाव किया है।
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन में आ रही समस्याओं के समाधान और समयबद्ध परिचालन के उद्देश्य से समय सारिणी संशोधित की गई है। सभी संबंधित रेलवे स्टेशनों को नई समय सारिणी का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। बलूरघाट-सोनीपत के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस (15733) के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 25 जुलाई से यात्रा करने से पहले ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सोनीपत-जींद पैसेंजर (74029) की नई सारिणी
स्टेशन
आगमन
प्रस्थान
सोनीपत
....
9:50 बजे
बड़वासनी
9:59 बजे
10:00 बजे
मोहाना
10:10 बजे
10:11 बजे
लाठ
10:19 बजे
10:20 बजे
रभड़ा
10:28 बजे
10:29 बजे
गोहाना
10:37 बजे
10:38 बजे
खंदराई
10:45 बजे
10:46 बजे
बुटाना
10:53 बजे
10:54 बजे
ईशापुर खेड़ी 11:00 बजे
11:01 बजे
भंभेवा
11:07 बजे
11:08 बजे
ललित खेड़ा 11:17 बजे
11:18 बजे
पांडू पिंडारा
11:30 बजे
11:31 बजे
जींद सिटी
11:38 बजे
11:39 बजे
जींद जंक्शन
12:00 बजे
....
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस (15733) की सारिणी
स्टेशन
आगमन
प्रस्थान
सोनीपत
7:33 बजे
7:35 बजे
गोहाना
8:31 बजे
8:33 बजे
जींद जंक्शन
9:52 बजे
9:54 बजे
उचाना
10:10 बजे
10:12 बजे
नरवाना जंक्शन
10:24 बजे
10:26 बजे
टोहाना
10:46 बजे
10:48 बजे
जाखल जंक्शन
10:59 बजे
11:01 बजे
बठिंडा
13:05 बजे
---

वर्जन

सोनीपत-जींद रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। शनिवार से नई समय सारिणी लागू हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा और तय समय पर संचालन के लिए ट्रेनों की समय सारिणी संशोधित की गई है।

हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed