फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, jbt teachers

पौने छह घंटे बाद भी नहीं मिला ईएनटी सर्जन, सीएमओ के पास पहुंचे जेबीटी टीचर्स

Wed, 03 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 03 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
sonipat, jbt teachers
ईएनटी का डॉक्टर न मिलने से सीएमओ कार्यालय पहुंचे जेबीटी। - फोटो : bureau
सिविल अस्पताल में जेबीटी टीचर्स उस समय भड़क गए जब पौने छह घंटे बाद भी उन्हें ईएनटी सर्जन नहीं मिला। जेबीटी टीचर्स शिकायत लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ ने कहा कि जिले में एक ही ईएनटी सर्जन है। वह भी ऑपरेशन में व्यस्त थे। कुरुक्षेत्र से जेबीटी टीचर्स को भी यहां मेडिकल कराने भेजा है। इसलिए अधिक परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर जिन जेबीटी टीचर्स की मेडिकल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, 162 को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। अब उन्हें डीईईओ कार्यालय में आगामी आदेशों तक हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे आ गए थे
शिक्षा विभाग चयनित जेबीटी टीचर्स को ज्वाइनिंग देने से पहले मेडिकल करा रहा है। जिले में ज्वाइन करने वाले 217 जेबीटी के अलावा कुरुक्षेत्र के नियुक्त होने वाले जेबीटी टीचर्स का भी जिले के अस्पताल में ही मेडिकल होना है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। मेडिकल के लिए आए जेबीटी टीचर्स ने बताया कि वह सुबह सात बजे से दोपहर बाद 12:45 बजे तक यहां खड़े रहे, लेकिन ईएनटी की ओपीडी खाली रही। इंतजार करने के बाद इधर-उधर पता किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मेडिकल के अधिकारियों से पता करने पर पता चला की डॉक्टर आपरेशन थियेटर में है। उसके बाद आपरेशन थियेटर में भी पता किया। वहां पता चला कि काफी देर पहले ही डॉक्टर जा चुके हैं। इसी पर जेबीटी टीचर्स भड़क गए। वह सीएमओ के कार्यालय में पहुंचे और हंगामा किया। जेबीटी टीचर्स का गुस्सा बढ़ता देख आनन-फानन में ओपीडी में डॉक्टर भी पहुंच गए, जिसके बाद मेडिकल प्रक्रिया आरंभ हुई।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के जेबीटी आने से बढ़ी परेशानी
जिले में एक ईएनटी डॉक्टर है। 217 जेबीटी टीचर्स के मेडिकल के अलावा डॉक्टरों को ओपीडी व आपरेशन करने होते हैं। मंगलवार को ईएनटी डॉक्टर एक मरीज का आपरेशन कर रहे थे। इसके बाद वह सीधे ओपीडी में पहुंचे और अपना कार्य शुरू किया। अगर अस्पताल में केवल सोनीपत के जेबीटी टीचर्स के मेडिकल होते तो कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन कुरुक्षेत्र कार्यालय से भी जेबीटी टीचर्स को भेजा गया। इस कारण अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेएस पूनिया, सीएमओ सोनीपत।

स्कूल अलॉट करने के नहीं मिले आदेश
मेडिकल के बाद कार्यालय में कागजात जमा कराने के लिए 162 जेबीटी टीचर्स पहुंचे, जिन्हें उसी समय नियुक्ति पत्र दिया गया है। बाकी को कार्यालय में आते ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इनको स्कूल अलॉट करने के अभी विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसलिए इनको आदेश जारी होने तक उनके कार्यालय में उपस्थित होना होगा, जिनकी हर रोज हाजिरी लगेगी।
-दयानंद आंतिल, डीईईओ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed