फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, illegal colony broken, fourty dpc & boundry

अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 43 डीपीसी व 13 बाउंड्री वाल ढहाईं

Thu, 01 Jun 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत Updated Thu, 01 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat, illegal colony broken, fourty dpc & boundry
सोनीपत में कालूपुर के पास अवैध कालोनी को ढहाती डीटीपी की टीम। - फोटो : amarujala beuro
जिला योजनाकार की टीम ने कालूपुर क्षेत्र में मोहन नगर के पास अवैध रूप से अवैध रूप से 11 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। विभाग की तरफ से साढ़े तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान करीब 43 डीपीसी, 13 बाउंड्री वॉल तोड़ने के साथ ही चार सड़क भी उखाड़ दी गईं। इस दौरान थाना शहर प्रभारी राजपाल सिंह भी दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीटीपी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मोहन नगर के पास अवैध कालोनियां विकसित किए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर उपायुक्त केएम पांडुरंग को अवगत कराया गया। उनके निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया। साथ ही शहर थाना प्रभारी राजपाल व उनकी टीम को साथ लेकर पहले करीब चार एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी को गिराया। इसके बाद करीब पांच एकड़ में काटी जा रही एक अन्य कॉलोनी और अंत में करीब दो एकड़ में काटी गई कालोनी में बनी पक्की सड़कों को उखाड़ा गया।
विज्ञापन

डीटीपी धीरेंद्र ने लोगों को आगाह किया कि प्लॉट खरीदते समय जमीन की वैधता की जांच कर लें। किसी के बहकावे में आकर पैसे बर्बाद न करें। नियमित कालोनियों में ही प्लॉट खरीदने चाहिए। उधर राई क्षेत्र में नगर निगम ने बहालगढ़-खेवड़ा रोड पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्जों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed