फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, IAS ashish parents satisfy to the hooda

आईएएस आशीष के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा

Thu, 01 Jun 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत Updated Thu, 01 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
sonipat, IAS ashish parents satisfy to the hooda
आशीष दहिया के परिजनों को सांत्वना देते भूपेन्द्र सिंह हुड्डा। - फोटो : amarujala beuro
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को खरखौदा में आईएएस आशीष दहिया के घर पहुंच कर उनके परिवार को ढांढस बंधाया। हुड्डा ने कहा कि आशीष दहिया के चले जाने से केवल परिवार ने ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक होनहार बेटे को खो दिया है।
विज्ञापन

खरखौदा के आईएएस आशीष दहिया की सोमवार रात को दिल्ली में स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। इससे पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आशीष दहिया एक होनहार व प्रतिभावान अधिकारी था। उसके जाने से समाज को बड़ी क्षति हुई है, क्योंकि इस तरह के होनहार काफी कम होते हैं। उसने लोगों के लिए सेवा करने के लिए कई बार सिविल सर्विस की परीक्षा दी और उसमें कामयाबी हासिल की। इस दौरान विधायक जयवीर खरखौदा, विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, सुरेंद्र बाणिया, सुरेंद्र दहिया, वेद सिंह मलिक, पुष्पा दहिया, प्रीतम खोखर, पार्षद सुनील, मनोज रिढ़ाऊ, जोगिंद्र रोहणा, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed