{"_id":"592db5c24f1c1bdf15bdc465","slug":"sonipat-ias-ashish-dahiya-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस आशीष दहिया की दिल्ली में मौत, मटिंडू में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस आशीष दहिया की दिल्ली में मौत, मटिंडू में मातम
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
Updated Tue, 30 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आशीष दहिया के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके लौटे आईएएस आशीष दहिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली के मुनिरका में आईएफएस एकेडमी के स्वीमिंग पूल में मिला है। वह अपने साथ ट्रेनिंग करने वाले साथियों के संग वहां पार्टी कर रहे थे। यह माना जा रहा है कि आशीष की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई है। आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी कर स्वर्ण पदक के साथ लौटे थे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था, लेकिन अब खरखौदा क्षेत्र वासियों में शोक की लहर है। आशीष का शव मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली से खरखौदा स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां शव के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद शव को पैतृक गांव मटिंडू ले जाया गया और वहां आशीष के चचेरे भाई सुशील ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
प्रतिभाओं के धनी थे आशीष दहिया
आशीष दहिया की चार वर्ष पहले बतौर डीएसपी हिमाचल के सिरमोर जिले में तैनाती हुई थी, लेकिन वह आईएएस बनना चाहते थे और इसके लिए परीक्षा देकर पहली बार में 411वीं रैंक हासिल की। इस रैंकिंग से संतुष्ट न होने के कारण उन्होंने दोबारा सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और 2016 में 53वीं रैंक हासिल की थी। आईएएस की ट्रेनिंग पूरी कर वह 22 मई को ही घर लौटे थे। उनको बुधवार 31 मई को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बतौर एडीसी नौकरी ज्वाइन करनी थी। उससे पहले अशीष ने अपने बैच के साथियों के साथ दिल्ली के आईएफएस एकेडमी में एक पार्टी रखी थी।
इन्होंने जताया शोक
कैबिनेट मंत्री कविता जैन व जिला उपायुक्त केएम पांडुरंग ने आईएएस आशीष दहिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, आईएएस एकेडमी मसूरी के उपनिदेशक रवि शंकर, एसडीएम गोहाना अजय कुमार, बीडीपीओ मनीष मलिक, पूर्व विधायक पदम दहिया, बिग्रेडियर सत्यदेव दहिया, प्रीतम खोखर, कुलदीप काकराण, संजय पहलवान, कुलदीप पहलवान, मंडी प्रधान नरेश, सुरेंद्र दहिया, सीआरए कालेज प्रबंधक समिति प्रधान सुरेंद्र दहिया, अजीत सैनी, ओमप्रकाश, रवींद्र, धर्मप्रकाश, कमल शर्मा भी शोक जताने पहुंचे।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर होगी कार्रवाई
आशीष दहिया की एक के बाद एक उपलब्धियों से जहां घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था, वहीं अचानक हुए इस हादसे से परिवार में गम का पहाड़ टूट गया। परिवार के रुंधे गलों से कुछ भी कहते नहीं बन रहा है। आशीष के परिजनों का कहना है कि इस मामले में जिस तरह की जांच रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।