फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, husband see the wife on hanging,that also hanging

पत्नी को फंदे पर लटका देख पति भी लटका, बचा

Mon, 29 May 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत Updated Mon, 29 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
sonipat, husband see the wife on hanging,that also hanging
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गांव पिनाना में पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि इसी दौरान परिजनों के आने के चलते पति को बचा लिया गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला बीमारी से परेशान थी, जिसके चलते ही उसने जान दी है।
विज्ञापन

गांव पिनाना निवासी धर्मेंद्र (35) तिहाड़ मोड़ पर दुकान चलाता है। सोमवार को वह अपनी दुकान पर गया था। उसने दुकान पर जाने के बाद अपनी पत्नी कविता (32) को किसी काम के लिए फोन किया था।
विज्ञापन


जब उसकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो उसे अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसी बीच वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी मिली। उसके बाद धर्मेंद्र ने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। इसी बीच परिजन घर पहुंच गए। उन्होंने धर्मेंद्र को तुरंत नीचे उतारकर सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने कविता के फंदा लगाने के बारे में मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया, जिस पर मोहाना थाना प्रभारी वीरभान व उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कविता मानसिक रूप से बीमार रहती थी। इसके लिए उसका रोहतक से उपचार चल रहा था। इसी बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पिनाना में दंपति ने फंदा लगा लिया। इसमें महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते 174 आईपीसी की कार्रवाई की गई है। अभी धर्मेंद्र बयान देने में अनफिट है।
-वीरभान, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed