{"_id":"58a7453a4f1c1b921ad84f0f","slug":"sonipat-handwriting-of-student-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखाई पर उठाए सवाल, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखाई पर उठाए सवाल, जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यम माडर्न स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा के परिजनों ने सुसाइड नोट में छात्रा की लिखाई नहीं होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उन्हें शक है कि छात्रा को छत से गिराया गया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट की लिखाई की जांच की जानी चाहिए। वहीं प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने भी अस्पताल में पहुंचकर छात्रा का हालचाल जाना। साथ ही परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी बात कही है।
न्यू ब्रह्मनगर स्थित सत्यम माडर्न स्कूल में वीरवार दोपहर लंच के दौरान दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। ऊंचाई से गिरने के चलते छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई थी। स्कूल स्टाफ ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। स्कूल की तरफ से बताया गया था कि छात्रा लंच के समय अचानक छत पर चली गई थी। जब उसे छत पर देखा गया तो तुरंत स्कूल स्टाफ उसे नीचे उतारने के लिए छत की तरफ भागे थे। हालांकि उससे पहले ही छात्रा ने छलांग लगा दी थी। सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
बेटी होनहार, नहीं उठा सकती ऐसा कदम
मामले को शुक्रवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब छात्रा की ताई ने सुसाइड नोट पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी होनहार है। वह कोई गलत कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में उनकी बेटी की लिखाई नहीं है। लिखाई की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने शक जताया कि उनकी बेटी को छत से गिराया गया है। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी को एक बार होश आया था, लेकिन अभी उन्हें पहचान नहीं पा रही है। बेटी पूरी तरह से होश में आने के बाद ही मामले के बारे में बता पाएगी।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष ने जाना हालचाल
महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल छात्रा से मिलने के लिए अस्पताल में पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात की। साथ ही चिकित्सकों से भी छात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रा के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करने की भी बात कही है। इस दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र राव व महिला थाना प्रभारी प्रमिला भी वहां मौजूद रहे।
छात्रा को अभी पूरी तरह से होश नहीं आया है। पुलिस मामले में बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जाएगा।
-वीरेंद्र राव, सिविल लाइन थाना प्रभारी।