फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, guest teacher fight, tarminate

गेस्ट टीचर ने क्लर्क को पीटा, डीईओ ने किया बर्खास्त

Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कैलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान विषय के गेस्ट टीचर ने क्लर्क को पीट दिया। क्लर्क ने गेस्ट टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया तो डीईओ ने गेस्ट टीचर को बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा स्कूल प्रिंसिपल की ओर से गेस्ट टीचर की रिपोर्ट नहीं भेजने पर डीईओ ने उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने यह कार्रवाई ग्राम पंचायत कैलाना की रिपोर्ट पर की है। इसके बाद डीईओ ने स्कूल का निरीक्षण करते हुए डीपीई को गैरहाजिर पाया तो उनसे भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

कैलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान विषय के गेस्ट टीचर राजेश व क्लर्क रविंद्र के बीच मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। उसके बाद क्लर्क रविंद्र प्रिंसिपल से अनुमति लेकर घर चला गया, जबकि गेस्ट टीचर राजेश बिना प्रिंसिपल से अनुमति लेकर स्कूल से चला गया। आरोप है कि राजेश कुछ देर बाद एक दर्जन से ज्यादा युवकों को लेकर क्लर्क रविंद्र के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की, जिसमें क्लर्क रविंद्र घायल हो गया। रविंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने गेस्ट टीचर राजेश के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मांगने पर भी नहीं भेजी रिपोर्ट
इस मामले की सूचना प्रिंसिपल ने डीईओ जिले सिंह को भी दी थी। इस पर डीईओ ने प्रिंसिपल से गेस्ट टीचर के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। डीईओ के रिपोर्ट मांगने पर भी प्रिंसिपल ने कोई रिपोर्ट नहीं भेजी। सोमवार को गांव में एक पंचायत हुई। पंचायत ने डीईओ जिले सिंह को भी गांव में बुलाया, जहां पंचायत ने गेस्ट टीचर पर पहले भी ऐसी घटनाओं के अंजाम देने का आरोप लगाया। इस पर डीईओ ने गेस्ट टीचर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इसके बाद डीईओ ने स्कूल का दौरा किया, जहां स्कूल के डीपीई गैरहाजिर मिले। इस पर डीईओ ने उनसे भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी बर्दाश्त
कैलाना के राजकीय स्कूल में गेस्ट टीचर राजेश द्वारा क्लर्क रविंद्र के साथ पहले स्कूल व फिर साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने की सूचना मिली थी। इसकी रिपोर्ट स्कूल के प्रिंसिपल से मांगी गई थी, लेकिन प्रिंसिपल ने अपने तक सीमित रखते हुए रिपोर्ट नहीं भेजी। इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर उन्हें एक रिपोर्ट सौंपी। पंचायत की रिपोर्ट व स्कूल में हुई घटना को देखते हुए गेस्ट टीचर राजेश को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। वहीं प्रिंसिपल से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

-जिले सिंह, डीईओ सोनीपत
मामले में आरोपी गेस्ट टीचर राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत से गेस्ट टीचर राजेश को जमानत मिल गई।
-देवेंद्र, थाना प्रभारी गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed