फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, for nac grading make garden in one houre

नैक की ग्रेडिंग के लिए एक घंटे में फुलवारी लगाकर खिला दिए फूल

Mon, 13 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
sonipat, for nac grading make garden in one houre
प्रशासनिक भवन के सामने एक दिन पहले तक खाली जगह में लगाई गई फुलवारी पर खिले फूल - फोटो : bureau
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक भवन व रेस्ट हाउस के बाहर भले ही सालों से कोई फुलवारी न लगी हो और गमले खाली पड़े हुए हों, लेकिन यूनिवर्सिटी में ऐसा भी कारनामा हो जाता है कि वहां चंद घंटों में फुलवारी लग जाती है और उसके लगते ही फूल भी खिलने लगते हैं। यह कारनामा यूनिवर्सिटी में नैक की टीम आने के कारण हुआ है, जहां ग्रेडिंग के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एक घंटे में फुलवारी भी लगवा दी और उन पर फूल भी खिलने लगे। यह सब कुछ उन जगहों पर हुआ है, जहां नैक की टीम की ज्यादा गतिविधि रहेगी। इनमें वीसी के कार्यालय वाला प्रशासनिक भवन व रेस्ट हाउस के अलावा आसपास की जगह है क्योंकि यूनिवर्सिटी व कॅालेज की स्वच्छता के साथ ही सुंदरता पर भी नैक की ओर से मिलने वाला ग्रेड निर्भर करता है।
विज्ञापन

15 तक निरीक्षण करेगी टीम
मुरथल यूनिवर्सिटी में सोमवार को नैक की टीम पहुंची, जो यूनिवर्सिटी को नैक से मिलने वाली ग्रेड के लिए निरीक्षण करेगी। नैक की यह टीम 15 फरवरी तक यूनिवर्सिटी में रहेगी और इस दौरान वह हर पहलू को देखेगी। इसमें टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की स्थिति, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व सुंदरता, शिक्षा का स्तर, विदेशी यूनिवर्सिटी से एमओयू, रिसर्च, लाइब्रेरी, लैब की स्थिति को देखा जाएगा। उसके आधार पर ही नैक की ओर से यूनिवर्सिटी को ग्रेड दिया जाएगा। अगर यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड मिलता है तो वह यूनिवर्सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर प्रोफेसर, छात्रों, पीएचडी के अभ्यर्थियों, कर्मियों सभी के लिए बेहतर होगा। इसका सबसे बड़ा कारण है कि उसके आधार पर यूजीसी से मिलने वाली ग्रांट तय होगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ग्रेड ए के लिए नैक की टीम के आने से पहले ही केवल उन जगहों को ऐसा चमका दिया, जहां नैक की टीम का ज्यादा आवागमन रहेगा। इसमें भी सबसे बड़ा कारनामा यह हुआ कि फुलवारी एक घंटे पहले लगी और उस पर तुरंत ही सुंदर फूल खिल गए। यह कोई ओर नहीं, बल्कि उन फुलवारी को लगाने वाले कर्मचारी ही बता रहे है कि नैक की टीम के आने के कारण ऐसी फुलवारी खरीदने की बात पहले ही तय हो गई थी जिन पर पहले से फूल खिले हुए हों और नैक की टीम के आने से पहले उनको लगा दिया जाए।
विज्ञापन

वीसी कार्यालय व रेस्ट हाउस के बाहर खूब खिल रहे फूल
नैक की टीम का सबसे ज्यादा आवागमन वीसी कार्यालय व रेस्ट हाउस के पास रहेगा। इस कारण ही फुलवारी लगाने के साथ ही उन पर फूल खिलाने में सबसे ज्यादा मेहनत इन दोनों जगहों पर की गई है। वीसी कार्यालय के बाहर जहां उनकी गाड़ी खड़ी होती है, वहां कुछ जगह काफी समय से खाली पड़ी थी। वह जगह रविवार तक भी खाली थी, लेकिन सोमवार सुबह को वहां तुरंत फुलवारी लगाई गई और उन पर तुरंत फूल भी खिल गए। ऐसा ही रेस्ट हाउस के पास किया गया है, जहां तुरंत ही सुंदर फूल खिल गए। वहीं, प्रशासनिक भवन के सामने दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा लगी हुई है, जहां तीन दिन पहले तक चंद गमले रहते थे, लेकिन वहां भी नए गमले ही नहीं आए, बल्कि उनमें पौधे भी लग गए और उन पर भी फूल खिल गए। इस तरह यूनिवर्सिटी की सुंदरता तीन दिन में काफी बढ़ गई और यह सब कुछ नैक की टीम आने के कारण ही होता दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में नैक की टीम आई हुई है जो 15 फरवरी तक यहां रहेगी। वह इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा के स्तर, स्वच्छता व सुंदरता सब कुछ देखेगी। इसको लेकर ही मीटिंग चल रही है और इससे ज्यादा अभी नहीं बताया जा सकता है।
-केपी सिंह, रजिस्ट्रार दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed