फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Five minutes to create pressure, showed bad valve, returned fire without fire Bujaa car

पांच मिनट तक बनाते रहे प्रेशर, पता चला वॉल्व ही खराब, बिना आग बुझाए लौटी दमकल गाड़ी

Sat, 31 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
sonipat, Five minutes to create pressure, showed bad valve, returned fire without fire Bujaa car
आग बुझाने के लिए गाड़ी चलाने का प्रयास करते हुए फायरकर्मी - फोटो : sonipat
शहर के कच्चे क्वाटर स्थित गीता कॉलोनी में शुक्रवार को एक मकान लगी आग ने दमकल विभाग की पोल खोल कर रख दी। दमकल गाड़ी घर में लगी आग तो नहीं बुझा सकी उल्टा लोगों के दिलों में दमकल विभाग के खिलाफ आग लगा गई। सूचना मिलने पर गाड़ी आग बुझाने पहुंची तो, लेकिन प्रेशर ही नहीं बना पाई। काफी प्रयास की बाद दमकल कर्मियों को पता चला वॉल्व ही खराब है। इसके बाद वे मायूस होकर लौट आए। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन दमकल विभाग की लापरवाही के खिलाफ रोष प्रकट कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू का किया प्रयास
जानकारी के अनुसार निरंकारी भवन के पास किराये पर रह रहे अशोक कुमार के मकान में दोपहर को आग लग गई। मकान बंद होने की वजह से लोगों ने मकान के दरवाजे को तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग व अशोक को इसकी सूचना दी। घर लौटने पर अशोक ने बताया कि वह सुबह मकान में बने मंदिर में दीया लगाकर अपनी दुकान पर चला गया था और बेटी पढ़ने के लिए गई हुई थी। इससे घर में कोई न होने से दीया की लपटों से मंदिर पर लगे पर्दे को अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण धीरे-धीरे आग ने पूरे मकान को घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

गाड़ी हुई फेल तो लोग जुटे
लोगों ने आग लगने की सूचना 2:14 बजे फायर बिग्रेड को दी। इससे 2:25 मिनट पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर तो पहुंच गई, लेकिन गाड़ी पानी का प्रेशर नहीं बना पाई। पांच मिनट तक प्रेशर बनाने का प्रयास करने के बाद पता चला वॉल्व ही खराब है। गाड़ी में खराबी का पता चलने पर दमकल कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। 2:30 बजे गाड़ी वहां से वापस रवाना हो गई। वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने खुद ही आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद लोगों ने निगम के खिलाफ जमकर रोष जताया। लोगों ने बताया कि अगर समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच कर सही तरीके से आग बुझाने का काम करती तो नुकसान कम होता। लोगों ने प्रशासन के आला अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले फायर कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
किरायेदार अशोक ने बताया कि जहां मंदिर में आग लगी, उसी के साथ ही रसोई थी, जिसमें सिलेंडर रखा हुआ था। समय रहते ही आसपास के लोगों की मदद से आग पर जल्द से काबू पा लिया गया, वरना पूरे मकान में आग लग जाती। इसके चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed