फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, fire, farmer in trouble

आग ने बरपाया कहर, 350 एकड़ फसल जलकर राख

Mon, 10 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत/गोहाना/गन्नौर/राई/खरखौदा।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत/गोहाना/गन्नौर/राई/खरखौदा। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
sonipat, fire, farmer in trouble
सोनीपत के गांव रामनगर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करती फायरब्रिगेड की टीम। - फोटो : bureau
जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटना में करीब 350 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग ने किसानों पर जमकर कहर बरपाया। कई किसान को दाने-दाने को मोहताज होकर रह कर गए हैं। आग लगने का कारण कही बिजली के तारों के छूने से निकली चिंगारी रही, वहीं कई स्थानों पर आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के देरी से पहुंचने के चलते किसानों की परेशानी अधिक बढ़ा दी।
विज्ञापन

इन किसानों को हुआ नुकसान
सोमवार को सबसे पहले गांव रामनगर के खेतों में आग लग गई, जिससे करीब 50 एकड़ फसल जल गई। आग लगने का कारण रामनगर के पास स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे ट्रांसफर से निकली चिंगारी बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में औद्योगिक क्षेत्र से बिजली सप्लाई होती है, इसी के चलते ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। आग से रामनगर, ताजपुर व मलिकपुर के किसानों की 50 एकड़ फसल जल गई। इनमें किसान बलवान की ढाई एकड़, कृष्ण की सात एकड़, मोहन की दो एकड़, हरिराम की एक एकड़, जिले सिंह की आधा एकड़, उमेश की छह एकड़, राजबीर की पांच एकड़, महाबीर की ढाई एकड़, बेगराज की आधा एकड़ गेहूं की फसल व जयनारायण के आठ एकड़ के फांस, रामनिवास के आधा एकड़ के फांस जलकर राख हो गए। आग की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना के बाद एसडीएम निर्मल नागर ने गांव रामनगर में आग से जली फसल का मुआयना किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन मामले की जांच करेगा और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। एसडीएम को पीड़ित किसानों ने बताया कि खेतों के बीच खड़े ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसलों में आग लगी है। उधर, भौरा रसूलपुर गांव में बिटौड़े में आग लग गई। गनीमत रही कि गेहूं की फसल ने आग नहीं पकड़ी।
विज्ञापन

गोहाना में 200 एकड़ फसल जली
गोहाना में लगी आग से 200 एकड़ फसल जल गई। गेहूं की फसल में आग पानीपत के गांव कुराना में लगी थी। वहां से सटे सोनीपत के गांव ढुराना के खेतों में आग पहुंच गई। हवा तेज होने के चलते आग तेजी से बढ़ती चली गई और उसने बुसाना के खेतों को भी अपने लपेटे में ले लिया। आग से कुछ देर में ही भारी नुकसान हो गया। आग से किसान जयपाल की चार एकड़, महाबीर की तीन एकड़, विरेंद्र की पांच, पवन की दो, राजपाल की दो, सुरजभान की पांच, प्रदीप की पांच, रामकिशन की चार, रामनिवास की दो, खुशीराम की पांच, सुभाष की तीन व बलजीत की छह एकड़ फसल सहित अन्य किसानों की फसल जल गई। आग पर काबू पाने के बाद एसडीएम अजय कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई में आग से नुकसान
राई क्षेत्र में लगी आग से खेवड़ा व दीपालपुर के किसानों की फसल जल गई। आग से किसान सुरेंद्र की तीन एकड़, रामकिशन की तीन, राजू की पांच, सुरेश की सात, वजीर की दो, बबलू की सात, राकेश की पांच, बिजेंद्र की तीन, राजबीर की तीन, सीना की ढाई, राजू की दो, धीरे की दो एकड़ सहित करीब 50 एकड़ फसल जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

खरखौदा में सात एकड़ फसल जली
गांव खांड़ा के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से सात एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से किसान सन्नी के चार एकड़, किसान काला के एक एकड़ व बलराज की दो एकड़ फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed