फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Fire broke out in factory in Kundli industrial area dozens of fire brigade vehicles extinguished

सोनीपत: कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में आग लगी, दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने बुझाई

Thu, 24 Feb 2022 09:37 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, सोनीपत
एएनआई, सोनीपत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Feb 2022 09:37 AM IST
सार

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई थी। आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है और इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
Sonipat: Fire broke out in factory in Kundli industrial area dozens of fire brigade vehicles extinguished
सोनीपत के कुंडली में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आईनॉक्स वर्ल्ड इंडस्ट्रीज में एक फैक्टरी में बुधवार रात आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियों ने पहुंचकर आग को काबू किया। अभी तक किसी प्रकार के हताहत की खबर नहीं है।

विज्ञापन


सोनीपत दमकल विभाग की सहायता करने के लिए दिल्ली दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मंगवाया गया था। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, 'बुधवार देर रात कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में बुरी तरह आग लग गई थी। इसके बाद मौके पर हरियाणा दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं लेकिन पर्याप्त नहीं होने के कारण फैक्टरी के मालिक ने दिल्ली दमकल विभाग के आग्रह किया, जिसके बाद यहां से छह गाड़ियां भेजी गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।'

विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई थी। आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है और इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed