{"_id":"56f6d87b4f1c1ba62ff14f11","slug":"sonipat-filmi-news-aamir-dangal-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर की ‘दंगल’ में गन्नौर के साहिल निभाएंगे निर्णायक की भूमिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर की ‘दंगल’ में गन्नौर के साहिल निभाएंगे निर्णायक की भूमिका
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी जगत के स्टार अमिर खान के साथ गन्नौर के साहिल रापडिय़ा।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर के छोरों ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी क्षेत्र का नाम रौशन करने की पहल की है। अभी हॉल ही में गन्नौर के पांची जाटान गांव में रहने वाले पहलवान मौसम खत्री ने गुड़गांव में आयोजित कुश्ती में 1 करोड़ का प्रथम पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया और अब गन्नौर क्षेत्र के छोटे से गांव शेखपुरा के साहिल रापड़िया को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की आने वाले फिल्म ‘दंगल’ में टेक्निकल आफिसर (निर्णायक) का किरदार निभाने का मौका मिला है। गौरतलब है कि फिल्म 24 दिसंबर से पूरे देश में धूम मचाने को तैयार है।
साहिल रापड़िया ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग का डिप्लोमा दिल्ली के लाजपत नगर स्थित ‘बैरीजॉन एक्टिंग’ स्टूडियो से लिया। उन्होंने बताया कि ‘दंगल’ फिल्म को लेकर ऑडिशन शुरू हुए तो उसने भी नवंबर में ऑडिशन दिया। इसमें उसे कुश्ती में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित और इंदौर निवासी कृपाशंकर पटेल ने चुन लिया। साहिल ने बताया कि फिल्म में कृपाशंकर पटेल स्वयं आमिर खान को कुश्ती सिखाने का किरदार निभा रहे हैं। साहिल के पिता विजय ठेकेदार ने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उसने एक्टिंग सीखने की बात कही तो उसका स्कूल में दाखिला करा दिया गया। पिता ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनके बेटे को बॉलीवुड में पहली ही बार में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ फिल्म करने का मौका मिला।