{"_id":"65ca555e0e88149fa20dfcc1","slug":"sonipat-fiancee-stopped-talking-young-man-hanged-himself-17-days-before-marriage-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मंगेतर ने बात करनी की बंद, शादी से 17 दिन पहले फंदे पर लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: मंगेतर ने बात करनी की बंद, शादी से 17 दिन पहले फंदे पर लटका युवक
Mon, 12 Feb 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:59 PM IST
सार
युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गांव सनौरा का रहने वाला था ने कहा कि तीन दिन से मंगेतर बातचीत नहीं कर रही थी, इससे वह परेशान था।
विज्ञापन
suicide
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में कुंडली की लांडा कॉलोनी में किराए पर रह रहे युवक ने शादी से महज 17 दिन पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मंगेतर ने उससे बातचीत करनी बंद कर रखी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव सनौरा फिलहाल लांडा कॉलोनी कुंडली निवासी रामधन ने बताया कि उनका बेटा सूरज (21) कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करता था। उनके बेटे का रिश्ता कर रखा था और अब 29 फरवरी को बेटे की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
सूरज मोबाइल फोन से अक्सर अपनी मंगेतर से बातचीत करता था। अब पिछले तीन दिन से वह उनके बेटे से बात नहीं कर रही थी। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने खाना भी छोड़ रखा था। अब उसी परेशानी में उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
कमरे के अंदर पंखे में शव लटका देखकर उन्होंने पुलिस को अवगत करवाया। कुंडली थाना पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।