फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, eight players of sonipat will get bhim award

पैरालंपिक मेडलिस्ट दीपा मलिक समेत जिले के आठ खिलाड़ियों को मिलेगा भीम अवार्ड

Sat, 18 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 18 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रियो की पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक समेत आठ खिलाड़ियों को सरकार भीम अवार्ड से सम्मानित करेगी। इन खिलाड़ियों को रविवार को राजभवन में यह सम्मान दिया जाएगा। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी इन खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी की ओर से पत्र भेजकर इसकी सूचना दी गई है, जिससे यह राजभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सकें।
विज्ञापन

इनको किया जाएगा सम्मानित
प्रदेश सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इस बार भीम अवार्ड के लिए जिले के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें रियो में हुए पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक भी शामिल हैं जो भैंसवाल गांव की रहने वाली हैं। दीपा मलिक ने विपरीत परिस्थितियों में प्रैक्टिस की और देश के लिए पैरालंपिक में मेडल जीता। पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली वह प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतने के साथ ही पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाली एथलीट ज्योति भी भीम अवार्ड के लिए चुनी गईं तो पैरा एथलीट धर्मसिंह को भी अवॉर्ड दिया जाएगा। ताइक्वांडो में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे सौरव भी भीम अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं ताइक्वांडो खिलाड़ी संदीप कुंडू, शूटिंग में संग्राम दहिया, कबड्डी में सुरजीत कुमार, पैरा बैडमिंटन में राकेश पांडे को भीम अवॉर्ड दिया जाएगा। इन सभी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चार साल से अच्छा प्रदर्शन करने वाले चयनित
जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह हुड्डा ने बताया कि राजभवन में भीम अवार्ड के लिए कार्यक्रम रखा गया है। इसमें उन सभी को रखा गया है, जिनका पिछले चार साल में अच्छा प्रदर्शन रहा है और उन्होंने बड़ी चैंपियनशिप में मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed