{"_id":"58b9b6024f1c1ba064831685","slug":"sonipat-each-month-will-honor-those-who-help-catch-criminals-khaki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को पकड़ने मदद करने वालों को हर माह सम्मानित करेगी खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को पकड़ने मदद करने वालों को हर माह सम्मानित करेगी खाकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत।
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
साहस दिखाने वाले प्राचार्य को सम्मानित करते एसपी अश्विन शैणवी
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अपराधियों को पकड़ने में मददगार बनने वालों को खाकी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुुलिस अधीक्षक ने साहस को सलाम करने के लिए जिले में नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक माह के अंत में बहादुरी दिखाने वालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे आएंगे।
अक्सर पुलिस कर्मी अपराधियों को पकड़ने में आम लोगों की मदद लेेते हैं। इसके लिए पुलिस-पब्लिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए समय-समय पर आम लोगों से बैठक भी की जाती है। इसी कड़ी में अब पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के अंत में अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने व पकड़वाने में मददगार बनने वाले सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें पुलिस की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
गोहाना के प्राचार्य को दिया सम्मान
गोहाना के आदर्श नगर निवासी बसंत कुमार ढिल्लो ने दो दिन पहले उनके घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। बसंत कुमार जागसी स्कूल में प्राचार्य हैं। उनके साहस के लिए पुलिस अधीक्षक अश्विन कुमार ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
साहस दिखाने वालों को मिलेगा मान-सम्मान : एसपी
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने बताया कि पुलिस साहस दिखाने वालों को पूरा मान-सम्मान देगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है। प्रत्येक माह में इस तरह की उपलब्धि दिखाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।