फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Deputy Mayor arrested Accused of holding ESIC Inspector hostage

Haryana: ईएसआईसी इंस्पेक्टर को बंधक बना 50 लाख रुपये मांगने का आरोप, सोनीपत के डिप्टी मेयर गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 11:38 PM IST
सार

आरोपी एक दिन के रिमांड पर है। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट भी लगाया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Sonipat Deputy Mayor arrested Accused of holding ESIC Inspector hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के जवाहर नगर स्थित घर से कार लेकर निकले ईएसआईसी इंस्पेक्टर के लापता होने के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में सामने आया है कि इंस्पेक्टर को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये मांगे गए थे और मारपीट की गई थी।

विज्ञापन


मामले में आरोप नगर निगम के डिप्टी मेयर पर लगे हैं। सिटी थाना पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी डिप्टी मेयर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी सतीश कुमार ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि पांच भाई-बहन में सबसे बड़े उनके भाई हरीश कुमार दिल्ली के रोहिणी में ईएसआईसी में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। उनके भाई 25 फरवरी को रात 9:20 बजे अपनी कार में सवार होकर घर से गए थे। उसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात 2:45 बजे मुकेश की बात हरीश के फोन पर हुई और उसके बाद भाभी रीना ने भी उस नंबर पर बात की। उसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। 26 फरवरी को 11:19 बजे उनके भाई का फोन आया और उसने कहा कि वह ठीक हैं। उसके बाद जवाहर नगर के ही विकास से हरीश की बात हुई।

हरीश ने उन्हें बताया कि 3 बजे तक 50 लाख रुपये का इंतजाम करवा दे। उसके बाद हरीश का मोबाइल फोन फिर से बंद हो गया। उन्होंने अपने भाई के किसी मुसीबत में फंसा होने की आशंका जताई थी। उन्होंने भाई की तलाश की मांग की। इस पर पुलिस ने बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया।


एसीपी को सौंपी मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच में लगी थी कि हरीश लौट आया। उसने बताया डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत ने एक मकान में उन्हें बंधक बनाकर रखा और पीटा गया, साथ ही 50 लाख रुपये की मांग की गई। जांच में पता चला है कि किसी प्लॉट को लेकर विवाद है। पुलिस ने मामले में डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ करने पर मामले में खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच एसीपी नरसिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed