{"_id":"67dc6c62072af7f2b90e71cd","slug":"sonipat-defeated-hisar-and-won-the-haryana-hockey-league-title-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133957-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत ने हिसार को हराकर जीता हरियाणा हॉकी लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत ने हिसार को हराकर जीता हरियाणा हॉकी लीग का खिताब
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल की हॉकी खिलाड़ी जीत के बाद ट्रॉफी व पदक के साथ विजयी चिह्न
सोनीपत। हरियाणा हॉकी लीग (जूनियर) का खिताब जिले की टीम ने जीत लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोनीपत की टीम ने हिसार को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 के अंतर से हराया। यह प्रतियोगिता 13 से 19 मार्च तक जींद जिले के नरवाना में आयोजित की गई।
इसके साथ ही सब जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिसार के साथ 3-4 के शूटआउट के स्कोर से खेलते हुए टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले की टीम के खिलाड़ियों में लिटल एंजल्स स्कूल की खिलाड़ी साक्षी, वंशिका, माही, जैस्वीन, रिया, भव्या, ख़ुशी, सोनिया, तम्मना, प्रियंका, अवनी, अमन, मौऊकी, इशिका व हर्षिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस जीत के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में होने वाली हॉकी लीग के लिए किया गया है।
द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच प्रीतम सिवाच ने बताया कि विद्यालय की तरफ से खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं एवं उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही हॉकी खिलाड़ी निरंतर बेहतर खेल प्रदर्शन कर रहे हैं। हॉकी खिलाड़ियों की इस जीत पर विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी।