{"_id":"654675a9d951a537ed004d12","slug":"sonipat-construction-stopped-in-bari-industrial-area-fine-of-rs-50-thousand-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण रुकवाया, 50 हजार का जुर्माना, दो फैक्टरियों से धुएं के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण रुकवाया, 50 हजार का जुर्माना, दो फैक्टरियों से धुएं के नमूने लिए
Sat, 04 Nov 2023 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:17 PM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एचएसआईआईडीसी की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने ग्रैप-3 लागू होने के बाद मॉनीटरिंग के लिए 12 टीमों का गठन किया।
विज्ञापन
सोनीपत में जीटी रोड के पास कूड़े लगाई गई आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचने से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएएम) ने ग्रैप-3 लागू कर रखा है। प्रतिबंध के बावजूद लोग आग लगाने, निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने 12 टीमों का गठन कर दिया है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को निरीक्षण के दौरान टीम ने फेज-3 के प्लॉट नंबर 2 में चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
वहीं दो फैक्टरियों से धुएं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जिले में अलग-अलग विभागों की 12 टीमों का गठन कर दिया गया है, जो पूरा दिन फील्ड में रहेंगी। निगमायुक्त विश्राम मीणा ने नगर निगम सोनीपत क्षेत्र में निगरानी के लिए दो टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन
गोहाना नगर परिषद, खरखौदा, गन्नौर, कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में एक-एक टीम का गठन किया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से भी एक टीम का गठन किया है। वहीं एचएसआईआईडीसी की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ रविंद्र सिंह व एचएसआईआईडीसी के एसडीओ अनिल कंडू मॉनीटरिंग कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र में नॉर्मल ट्रांस बैल्ट व टवेंटी फर्स्ट सेंचुरी नामक इकाइयों से धुआं निकलता मिला।
इस पर दोनों अधिकारियों ने फैक्टरियों में जाकर धुएं के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। कमी मिलने पर कार्रवाई होगी। इससे दौरान एक प्लॉट में चल रहे निर्माण को रुकवाया और कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
प्रतिबंध के बावजूद जीटी रोड किनारे कूड़े में लगाई आग
जिले में प्रदूषण की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। प्रदूषण के स्तर पर रोक लगाने के लिए ग्रैप 3 लागू होने से निर्माण, खनन व कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इनमें खुले स्थान पर कूड़ा जलाने पर भी पूरी तरह से रोक लगाई हुई है, लेकिन जीटी रोड के साथ ग्रैप नियम की धज्जियां उड़ती नजर आई। कूड़े में लगाई गई आग को बुझाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
प्रदूषण फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की ओर से गठित टीमें मॉनीटरिंग कर रही हैं। ग्रैप-3 के प्रावधानों को लागू करना सुनिश्चित करने के लिए सख्ती से बरता जाएगा। - प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनीपत।