{"_id":"5929c1214f1c1b4b52535ae9","slug":"sonipat-cleaness-check-up-after-officer-call-cleaness-servey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई देखकर पूछा, स्वच्छता सूची में रेलवे स्टेशन क्यों रह गया पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई देखकर पूछा, स्वच्छता सूची में रेलवे स्टेशन क्यों रह गया पीछे
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
Updated Sat, 27 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मंडल रेलवे के चीफ इंजीनियर पंकज जैन ने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को जानने के लिए शनिवार को रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर पर सफाई से लेकर खानपान की स्टालों का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर ने रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था देखी तो उन्होंने अचानक ही रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से पूछ लिया कि सोनीपत रेलवे स्टेशन ए श्रेणी के स्टेशनों में शामिल है। यहां सफाई व्यवस्था ठीक होने के बावजूद रेल मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छता की सर्वे रिपोर्ट में सोनीपत रेलवे स्टेशन क्यों पिछड़ गया।
सोनीपत रेलवे स्टेशन को मिला 303वां स्थान
17 मई को जारी हुई सर्वे रिपोर्ट में सोनीपत रेलवे स्टेशन को 303वां स्थान मिला है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम का निर्माण कार्य, प्लेटफार्मों को संवारने का काम किया जा रहा है। पार्क के साथ सड़क निर्माण का कार्य भी बचा हुआ है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी फेल रही है। इसी कारण स्टेशन को सफाई के मामले में पिछड़ गए। वहीं, चीफ इंजीनियर ने शौचालयों से लेकर खानपान की स्टालों व पार्क का भी निरीक्षण किया। स्टालों पर जाकर वहां पर मिलने वाले प्रत्येक सामान व स्टालों के बाहर लगी रेट लिस्ट को भी चेक किया। वहीं स्टेशन पर बने शौचालयों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था को भी चेक किया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह, एसएसई ओपी नागपाल सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।