{"_id":"58a1f4bd4f1c1b9a3dd83dd4","slug":"sonipat-civil-hospital-200-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 बेड का होगा सिविल अस्पताल, सीएम घोषणा पर वित्त मंत्रालय की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 बेड का होगा सिविल अस्पताल, सीएम घोषणा पर वित्त मंत्रालय की मुहर
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का सिविल अस्पताल 200 बेड का होगा। अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाने की सीएम घोषणा पर वित्त मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा मंत्रालय ने चिकित्सकों व सहयोगी स्टाफ को भर्ती करने की भी मंजूरी दी है। मरीजों को बेड की कमी के चलते न तो निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और न ही एक बेड पर दो मरीजों को लेटना पड़ेगा। इतना ही नहीं चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की भर्ती होने से समय पर हर सुविधा मिलेगी।
फिलहाल सिविल अस्पताल की क्षमता 100 बेड की है। इसे बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए 27 नवंबर 2016 को शहर में संपन्न हुई सोनीपत कायाकल्प रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तावित किया था। करीब ढाई महीने बाद अब वित्त मंत्रालय ने नागरिक अस्पताल को 100 बेड क्षमता से बढ़ाकर 200 बेड करने तथा क्षमता के अनुसार चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ के पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दे दी है।
इन पदों पर होगी भर्ती
नागरिक अस्पताल की क्षमता बढ़ाए जाने से 95 नई पोस्ट स्वीकृत की गई हैं। इसमें प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन, असिस्टेंट मेट्रन, नर्सिंग सिस्टर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेंटल असिस्टेंट कम मेेकैनिक्स, रेडियोग्राफर, प्लास्टर टेक्नीशियन, अकाउंटेंट, क्लर्क, केयर टेकर वर्ग आदि शामिल रहेंगे। इसके अलावा अन्य चतुर्थ श्रेणी पोस्ट आउटसोर्सिंग से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
क्षमता बढ़ने से मरीजों को होगा फायदा
अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ने के कारण मरीजों को फायदा मिलेगा। मरीजों को अब निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, स्टाफ बढ़ने से मरीजों को समय पर चिकित्सक व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
-राजीव जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा।