फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat city,Delhi youth shot dead, dead body found behind closed dhaba

दिल्ली के युवक की गोली मारकर हत्या, बंद ढाबे के पीछे मिला शव

Sat, 31 Jul 2021 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
sonipat city,Delhi youth shot dead, dead body found behind closed dhaba
गांव खुरमपुर में खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर ढाबे के पीछे एक युवक की गोली मारकर मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान दिल्ली के सुभाष नगर निवासी गौतम कोहली के रूप में हुई है। वह वीरवार शाम से लापता था। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए दिल्ली में ही शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खुरमपुर के ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद ग्रामीण मुख्य मार्ग पर बंद पड़े ढाबे के पीछे पहुंचे तो पाया देखा कि एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसे करीब पांच से छह गोलियां मारी गई है। सूचना पाकर थाना प्रभारी विवेक मलिक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उसके बाद डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने भी घटना स्थल का दौरा किया। युवक के सीने व सिर में गोलियां मारी गई थी। गोलियां के खोल घटनास्थल पर बिखरे हुए थे। शव के पास क्रेडिट कार्ड व एटीएम कार्ड मिले। जिसके आधार पर युवक की उसकी पहचान सुभाष नगर, दिल्ली निवासी गौतम कोहली के रूप में हुई। वह वीरवार की शाम से दिल्ली से लापता था। शुक्रवार सुबह ही उसकी गुमशुदगी की शिकायत देने परिजन संबंधित थाने पहुंचे थे। वहां उन्हें गौतम की हत्या की जानकारी मिली। वारदात के बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले गाड़ी के टायरों के निशान
घटनास्थल पर पुलिस ने गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। जिसमें गाड़ी के ढ़ाबे के पीछे से घूमकर चले जाने के निशान दिखाई दे रहे हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक को गाड़ी में ही लाया गया होगा और उसे गाड़ी से बाहर निकालकर गोलियां मारकर हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना के बाद से पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवा दी थी। थाना प्रभारी विवेक मलिक की अगुवाई में पुलिस ने खुरमपुर, पाई, पहलादपुर, बरोणा, सोहटी से होते हुए औचंदी बार्डर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई भी लिए हैं।
कस्टम क्लीयरेंस कराने का काम करता था गौतम
सुभाष नगर दिल्ली निवासी गौतम शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। गौतम एयरपोर्ट पर आने वाले कस्टम के सामान को क्लीयरेंस करवाने का काम करता था। वीरवार की शाम को लापता हुए गौतम के परिजन शुक्रवार सुबह उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराने थाने में पहुंचे। जहां उन्हें उसकी हत्या की जानकारी मिली।

युवक के परिजनों ने उसका अपहरण कर हत्या किए जाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि वह मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को ही देंगे। ऐसे में अगर वह शिकायत नहीं देते हैं तो शव को पोस्टमार्टम करवाकर शनिवार को परिजनों को दिया जाएगा।
-विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed