{"_id":"592c5feb4f1c1ba915bdbc35","slug":"sonipat-city-big-market-sixty-five-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सबसे बड़ी मार्केट में 65 को नोटिस, एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर चलेगी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सबसे बड़ी मार्केट में 65 को नोटिस, एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर चलेगी जेसीबी
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
Updated Mon, 29 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर गुरुद्वारा रोड मार्केट
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सबसे पुरानी व बड़ी मार्केट कच्चे क्वार्टर में 65 दुकानदारों को नगर निगम ने नोटिस भेजे हैं। इसमें कहा गया है कि मालिकों ने अपनी दुकानों के सामने बरामदा नहीं छोड़ा है और उस बरामदे की जगह में भी दुकान को बनाया हुआ है। इसलिए दुकानों के आगे के हिस्से को अवैध बताया गया है और नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। अगर एक सप्ताह में जवाब नहीं दिया जाता है तो जेसीबी से उसे तोड़ने की चेतावनी दी गई है। सीएम विंडो पर एक शिकायत के बाद यह नोटिस भेजे गए हैं, जिससे मार्केट के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह मामला अब भाजपा प्रदेश प्रभारी राजीव जैन व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के पास पहुंच गया है। वहीं, नोटिस के बाद व्यापारी एकजुट होने शुरू हो गए हैं और इसको लेकर जल्द ही मीटिंग बुलाई जा रही है।
शहर में कच्चा क्वार्टर मार्केट में दुकानों को अवैध रूप से आगे बढ़ाने की शिकायत सीएम विंडो पर की गई। उसके बाद नगर निगम की ओर से सुभाष चौक से लेकर कच्चे क्वार्टर गुरुद्वारा से होते हुए मॉडल टाउन तक की 65 दुकानों के लिए उनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया। उस नोटिस को निगम आयुक्त की ओर से भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि सुभाष चौक से मॉडल टाउन शॉपिंग काम्पलेक्स की सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम के अनुसार दुकान के सामने 6-8 फुट का बरामदा छोड़ना निर्धारित होता है, लेकिन इस बरामदे की जगह को दुकान में शामिल कर लिया गया है। इस तरह से नियमों की अवहेलना की गई है। इसके अलावा नोटिस में कहा गया है कि दुकान मालिक सात दिन के अंदर संबंधित कागजात के साथ अपना जवाब दें। ऐसा नहीं किया जाता है तो निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस दो दिन पहले ही व्यापारियों के पास भेजा गया, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मंत्री व प्रदेश मीडिया प्रभारी के पास पहुंचा मामला
इस मामले को लेकर सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर गुरुद्वारा तक की दुकानों के मालिक रविवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने उनको पूरा मामला बताया कि इस तरह निगम की ओर से नोटिस भेजे गए हैं। वहां कहा गया कि यह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि किसी भी दुकान मालिक ने अवैध निर्माण नहीं किया हुआ है। निगम की ओर से इस तरह गलत नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे व्यापारी परेशान हो गए हैं। इस पर राजीव जैन ने उनको आश्वासन दिया कि किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो लाख रुपये मांगते हुए रिकार्डिंग सुनवाई
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन को व्यापारियों ने एक रिकार्डिंग भी सुनवाई, जिसमें एक व्यापारी कह रहा है कि उसे दो लाख रुपये दे दिए जाएं तो वह दुकान के अवैध निर्माण की शिकायत नहीं करेगा। हालांकि यह बातचीत मॉडल टाउन में बने केवल एक शॉपिंग सेंटर को लेकर हो रही है। राजीव जैन ने यह रिकार्डिंग सुनकर व्यापारियों से कहा कि इस तरह रुपये मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
दुकान मालिकों को नोटिस मिले हैं और इसको लेकर सभी के बीच बातचीत हुई है। इसमें सभी व्यापारियों से बातचीत करके मीटिंग बुलाई जा रही है, जिससे इसका समाधान किया जाए। किसी भी दुकान का अवैध तरीके से निर्माण नहीं किया गया है, यह नोटिस गलत तरीके से भेजे गए है।
-संजय जैन, प्रधान कच्चे क्वार्टर गुरुद्वारा रोड मार्केट
मुझे यहां आए हुए 10 दिन हो चुके हैं। मेरे सामने किसी भी दुकान मालिक को नोटिस नहीं भेजा गया है। अगर किसी को नोटिस भेजा जाता तो वह मेरी जानकारी में जरूर होता।
-विनोद नेहरा, ईओ नगर निगम