फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, circal rate

ओमेक्स और पार्श्वनाथ में 28 तो महलाना रोड चौक पर 9.2 प्रतिशत गिरे सर्किल रेट

Wed, 12 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 12 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat, circal rate
सोनीपत का सुभाष चौक - फोटो : bureau
प्रॉपर्टी की बिक्री पर ब्रेक लगने के कारण उसके दाम पर बड़ा फर्क पड़ा है और उसे 9.2 से लेकर 28 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। डीसी की ओर से जारी वर्ष 2016-17 के सर्किल रेट में सबसे ज्यादा कमी सेक्टर 8-9 में ओमेक्स व पार्श्वनाथ के प्लाट में की गई है, जहां रेट 28 प्रतिशत कम किए गए हैं। सेक्टर 17 व 18 में भी ओमेक्स की जमीन के रेट 20-25 प्रतिशत तक कम हुए हैं तो सेक्टर 19 में एल्डिको के प्लाटों के सर्किल रेट 20 प्रतिशत कम किए गए हैं। इस तरह सेक्टर 26 में मैप्सको में जमीन के रेट 25 प्रतिशत और सेक्टर 27 की मैप्सको में 10 प्रतिशत कम किए गए हैं। वहीं, सबसे कम गिरावट महलाना रोड शमशान घाट चौक से ओम पेट्रोल पंप होते हुए रेलवे फाटक तक की जमीन पर केवल 9.2 प्रतिशत की गई है। अन्य सभी जगह जमीन के सर्किल रेट 9.5 प्रतिशत से लेकर 12.5 प्रतिशत तक कम किए गए हैं। ऐसी कोई भी जगह नहीं है, जहां सर्किल रेट कम नहीं हुए है। प्रॉपर्टी डीलर भी काफी समय से सर्किल रेट कम करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि प्रॉपर्टी की बिक्री में काफी कमी आ रही थी। वहीं, अब सर्किल रेट कम होने से सामान्य वर्ग के लोगों का अपने घर का सपना अब पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

यहां सबसे ज्यादा कम हुए रेट
जिन कॉलोनियों में सबसे ज्यादा रेट कम हुए हैं, उनमें ओमेक्स, पार्श्वनाथ, एलडिको, मैप्सको आदि शामिल हैं। सेक्टर 8 व 9 के ओमेक्स में 25 हजार से 18 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है तो सेक्टर 17, 18 में 20 हजार से 15 हजार किया गया है। वहीं, सेक्टर 19 में 25 हजार से 20 हजार रुपये वर्ग गज रेट किया गया है। इसी तरह सेक्टर 8 के पार्श्वनाथ में 25 हजार से 18 हजार रुपये वर्ग गज कर दिया गया है। सेक्टर 19 में बनी एल्डिको कॉलोनी में 25 हजार से 20 हजार रुपये वर्ग गज जमीन का रेट कर दिया गया है। सेक्टर 26 के मैप्सको में 20 हजार से 15 हजार रुपये तो सेक्टर 27 के मैप्सको में 20 से 18 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रेट तय किया गया है। इसी तरह हुडा के सेक्टर सात में 25 से 22 हजार रुपये वर्ग गज तो सेक्टर 14 में 25 से 22 हजार 500 रुपये और सेक्टर 15 में 28 से 25 हजार रुपये वर्ग गज रेट तय किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 15, सुभाष चौक, गीता भवन, कच्चे क्वार्टर मार्केट में अभी भी रेट हाई
सर्किल रेट में भले ही कमी की गई हो, लेकिन सेक्टर 15, सुभाष चौक, गीता भवन, बटन फैक्ट्री, कच्चा क्वार्टर मार्केट के रेट इस समय भी आसमान छू रहे हैं। सेक्टर 15 मार्केट में सर्किल रेट 58,500 रुपये वर्ग गज से कम कर दिए गए हैं, लेकिन वहां इस समय भी 52,500 रुपये वर्ग गज के रेट है। इस तरह मिनर्वा सिनेमा से सुभाष चौक, विश्राम गृह, गीता भवन विद्या मंदिर, गीता भवन चौक से आगे क्लॉथ मार्केट तक कॉमर्शियल सड़क के दोनों ओर 57,500 से 51,500 रुपये वर्ग गज रेट किया गया है। वहीं, सुभाष चौक से ईसीई डिस्पेंसरी, डेम्बला मार्केट, बटन फैक्ट्री, अशोक नगर, कच्चे क्वार्टर मार्केट, अमृतसरी मिष्ठान भंडार से मोहनलाल वाली कॉमर्शियल सड़क के दोनों ओर 57,500 से 51,500 रुपये वर्ग गज के रेट तय किए गए हैं। वहीं, सेक्टर 14 मार्केट में दुकानों के रेट 56,500 से 50,000 रुपये वर्ग गज किए गए हैं। इनके अलावा भी अधिकतर मार्केट में दुकानों के दाम कम करने के बाद भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के किनारे बसे गांवों के रेट भी गिरे
नेशनल हाईवे एक के किनारे बसे गांवों में जमीन के दाम काफी ऊपर चल रहे हैं और उनमें भी सर्किल रेट कम किया गया है। मुरथल में जहां 1.71 करोड़ रुपये प्रति एकड़ जमीन के दाम थे, उसे अब कम करके 1.54 करोड़ किया गया है। कमासपुर, जोशी चौहान, किशोरा, नांगलखुर्द गांवों में भी जमीन के यही दाम थे और उनको भी 1.54 करोड़ किया गया है, जबकि कुराड़ व हसनपुर में 1.31 करोड़ रुपये प्रति एकड़ से जमीन के दाम 1.17 करोड़ रुपये किए गए हैं।
प्लाट में सीमेंट से निर्माण पर बढ़ेगा दाम, फ्लोर का अलग से जुड़ेगा
डीसी की ओर से जारी की गई सर्किल रेट लिस्ट में साफ कहा गया है कि प्लाट में सीमेंट से निर्माण होने के साथ ही उच्च कोटी के खिड़की दरवाजे लगे होंगे और पत्थर की जड़ाई होगी तो उसका 850 रुपये प्रति वर्ग फुट अलग से लगा होगा। सीमेंट से हुए निर्माण वाले प्लाट में केवल पत्थर नहीं लगा है तो 750 रुपये प्रति वर्ग फुट लगेगा। मिट्टी से दीवारों की चुनाई हुई होगी और खिड़की, दरवाजों के साथ ही कड़ियों की छत होगी तो 650 रुपये प्रति वर्ग फुट ज्यादा लगेगा। यदि मकान में दीवारें बनी हैं तो उसे 25 प्रतिशत पूरा माना जाएगा। छत डली हुई है तो 50 प्रतिशत और मकान पूरा बना दिया गया है, लेकिन बिजली व सेनेटरी फिटिंग नहीं है तो उसे 75 प्रतिशत बना हुआ माना जाएगा। इनके अलावा निर्माणाधीन बिल्डिंग में हर फ्लोर के रेट 2,700 रुपये प्रति स्कवायर फिट होगी। फ्लैट्स में हर फ्लोर की कीमत 1,850 रुपये प्रति स्कवायर फिट होगी। वहीं, मॉल में फ्लोर पर बनी दुकानों की कीमत 10 हजार रुपये स्कवायर फिट होगी और आगे की दुकानों की कीमत 20 प्रतिशत ज्यादा रहेगी।

आम आदमी खरीद सकेगा जमीन
पिछले दिनों प्रापर्टी डीलरों के साथ मीटिंग की गई थी, जिसमें सर्किल रेट कम करने की मांग रखी गई थी। इसके अलावा जमीन को बेचने व खरीदने में कमी आने की बात भी सामने आई थी। इसको देखते हुए सर्किल रेट कम किया गया है। इससे लोग जमीन खरीदने व बेचने में रुचि दिखाएंगे और सरकार को राजस्व का भी फायदा होगा। वहीं, आम आदमी भी अपने जरूरत के अनुसार मकान खरीद सकेगा।
-केएम पांडुरंग, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed