{"_id":"652ff81ddf61755d1b060287","slug":"sonipat-chief-minister-flying-squad-and-food-safety-officer-inspected-grocery-shops-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराना की दुकानों पर की जांच, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराना की दुकानों पर की जांच, सैंपल लिए
Wed, 18 Oct 2023 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 08:52 PM IST
सार
कुट्टू के आटे, देसी घी और चायपत्ती के सैंपल लिए गए। 250 लोगों की तबीयत चैत्र नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ गई थी। कच्चे क्वार्टर व बहालगढ़ में दुकानों पर सैंपल लिए।
विज्ञापन
दुकान पर जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने किराना की दुकानों पर जाकर जांच करने के साथ ही 10 सैंपल लिए। सात दुकानों पर कुट्टू का आटा, देसी घी व चायपत्ती के सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान व्रत करने वाले श्रद्धालु कुट्टू का आटा व अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं। ऐसे में कई बार खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने के चलते लोग बीमार हो जाते हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने जांच तेज कर दी है। विभाग एहतियात के चलते सैंपल ले रहा है। बुधवार को टीम ने तिरंगा चौक स्थित दुकानों से सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जसमेर सिंह, एसआई सुनील कुमार, संजय शर्मा, महाबीर सिंह, राजेश खोखर, राजेंद्र सिंह, धर्मबीर, दानी राम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह टीम ने दो सैंपल लिए। वहां से टीम गुड़ मंडी में पहुंची और वहां पर तीन सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
उसके बाद कच्चे क्वार्टर से एक व बहालगढ़ से भी दो सैंपल लिए गए। टीम ने कुट्टू के आटे के साथ ही देसी घी, चाय पत्ती के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा, जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चैत्र नवरात्र में बिगड़ गई थी 250 लोगों की तबीयत
चैत्र नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक साथ 250 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में उपचार दिया गया था। ऐसे में विभाग पहले ही सख्ती बरत रहा है। व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे लेकर सैंपल लिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा।
शुक्रवार को हलवाइयों संग बैठक करेंगे खाद्य सुरक्षा अधिकारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दशहरा और दिवाली पर्व को देखते हुए हलवाइयों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। सभी हलवाइयों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही लगातार जांच कर सैंपल लिए जाएंगे। अगर किसी के सैंपल में गड़बड़ी सामने आई को उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नवरात्र में अक्सर कुट्टू के आटे में गड़बड़ी की शिकायत आती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर लगातार जांच की जाएगी। एहतियात के चलते यह कदम उठाया गया है, जिससे किसी व्रती को परेशानी न हो सके। दुकानदार को बेहतर गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ बेचने के लिए कहा जा रहा है। -अजीत सिंह, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।