फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, bus, drink

रोडवेज बस बनीं मयखाना

Tue, 28 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 28 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
sonipat, bus, drink
बस की सीट व नीचे पड़ी बीयर की बोतल व खाली पड़े गिलास। - फोटो : bureau
शहर का बस स्टैंड कितना सुरक्षित है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां दिन में खड़ी बसों के अंदर ही लोग आराम से शराब पीते हैं और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को कोई खबर तक नहीं रहती। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब वहां खड़ी बसों के अंदर से शराब की बोतलें व अन्य सामान मिलने लगा। पहली बार यात्रियों के ऐसा करने की बात कही गई, लेकिन वहां पिछले कई दिनों से लगातार बसों में शराब व बीयर की खाली बोतलों के अलावा अन्य सामान मिल रहा है। इससे बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत बस डिपो में हर रोज लगभग 25 हजार यात्री आते हैं, जो रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं। डिपो की सभी रोडवेज बसें अपने रूट से आकर बस स्टैंड परिसर में आगे-पीछे खड़ी हो जाती हैं। इन बसों के आगे-पीछे खड़े होने का फायदा आजकल शराबी उठा रहे हैं, जहां बैठकर शराबियों के पैग चलते हैं। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को बस स्टैंड में खड़ी बसों को देखा। यहां खड़ी कई बस में बीयर की बोतलें, नमकीन के खाली पैकेट, पानी की खाली बोतल, प्लास्टिक के खाली गिलास और बस के दरवाजे में शराब का खाली पव्वा मिला। शराबियों ने बस के अंदर शराब पीकर हर जगह गंदगी फैलाई हुई थी, जिसकी तरफ रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

खुले छोड़ देते है बसों के दरवाजे
बस चालक और परिचालक अपने रूट से आते ही परिसर में बसों को खड़ी करते हैं। उन्हें घर जाने की इतनी जल्दी रहती है कि वह बसों के दरवाजों को भी खुला छोड़ जाते हैं, जिनका फायदा शराबी उठा रहे हैं। ऐसे में अब वह केवल शराब पीते हैं तो वहां चोरी या अन्य कोई घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी होने के बाद भी यह हाल
बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेन गेट पर पुलिस चौकी भी खोली गई है। चौकी में तैनात पुलिसकर्मी दिनभर बस स्टैंड में घूमते रहते हैं। पुलिस की निगरानी के बाद भी बस स्टैंड परिसर में बसों के अंदर शराब पी जाती है और दिन में ही बसों के अंदर शराबी शराब पीते हैं, क्योंकि रात 10:30 बजे बस स्टैंड के तीनों गेट बंद हो जाते हैं।

भीड़ ज्यादा होने के कारण नहीं देख पाते
बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में अधिकारी यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हैं। वहीं परिसर में खड़ी सभी बसों की भी निगरानी रखी जाती है। बावजूद इसके भी शराबी भीड़ का फायदा उठाकर बसों में घुस जाते हैं। इसके लिए चालकों व परिचालकों को बसों के दरवाजे बंद करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही शराबी न आ सकें उसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
कर्मबीर गहलावत, डीआई रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed