फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Bar Association raises six issues

Sonipat News: सोनीपत बार एसोसिएशन ने उठाए छह मुद्दे, लोकल और कोर्ट कमिश्नर के पद बढ़ाने की मांग

Wed, 28 Oct 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sonipat Bar Association raises six issues
-जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र सौंपकर खाली लीगल एड काउंसिल के पद भरने का किया आग्रह
विज्ञापन

-पोटा चैंबर की फाइल हाईकोर्ट भेजने और नए वकीलों को अवसर देने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन ने न्यायिक व्यवस्था से जुड़े छह प्रमुख मुद्दे उठाते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश से उनके समाधान का आग्रह किया है। बार एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में लोकल कमिश्नर और कोर्ट कमिश्नर के पद बढ़ाने, खाली पड़े लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद भरने तथा अधिवक्ताओं की शिकायतें बार के माध्यम से लेने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा पोटा चैंबरों की फाइल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भेजने और फ्रेश फाइलिंग व जमानत आवेदनों के दौरान नियमित अधिवक्ता की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।

लोकल कमिश्नर और कोर्ट कमिश्नर के पद बढ़ाने की मांग
बार एसोसिएशन ने कहा कि कमिश्नर के पदों पर नियुक्तियां बढ़ने से अधिक अधिवक्ताओं को पेशेवर काम और अनुभव हासिल करने के अवसर मिल सकेंगे। इससे नए वकीलों को भी अपनी वकालत स्थापित करने में मदद मिलेगी। खाली पड़े लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पद जल्द भरे जाएं
विज्ञापन

एसोसिएशन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मुफ्त कानूनी सहायता के लिए खाली पड़े डिफेंस काउंसिल के पदों का मुद्दा उठाया। बार के अनुसार अन्य जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि सोनीपत में पद अब भी रिक्त हैं। एसोसिएशन ने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की शिकायतें बार के माध्यम से लेने का आग्रह
बार ने मांग की कि अधिवक्ताओं के खिलाफ शिकायतें सीधे अदालतों में स्वीकार करने के बजाय जिला बार एसोसिएशन के माध्यम से प्राप्त की जाएं। प्रधान महेंद्र सैनी के अनुसार इससे अदालतों और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने में मदद मिलेगी।

पोटा चैंबर की फाइल हाईकोर्ट भेजने की मांग
एसोसिएशन ने पोटा चैंबरों से संबंधित फाइल की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक मंजूरी के लिए इसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भेजने का आग्रह किया है, ताकि इस मामले में आगे की प्रक्रिया बढ़ सके।

फ्रेश फाइलिंग और जमानत आवेदनों पर भी उठाया मुद्दा
बार ने अलग पत्र देकर फ्रेश फाइलिंग और जमानत आवेदनों के समय स्थानीय बार एसोसिएशन में पंजीकृत नियमित अधिवक्ता की मौजूदगी अनिवार्य करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन ने इसे नए वकीलों को काम के अवसर उपलब्ध कराने से जोड़ा है।


मांगों पर जल्द विचार करने की अपील
जिला बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश से सभी मुद्दों पर विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इन मांगों पर सकारात्मक पहल से अधिवक्ताओं के पेशेवर हितों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े समन्वय को मजबूती मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed