फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, 5 bus, village route, harayana

पांच और बसें ग्रामीण रूटों से हटाकर फोर्स को सौंपी

Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


रोडवेज ने ग्रामीण रूटों से पांच ओर बसों को हटाकर आरक्षण आंदोलन में सुरक्षा के लिए लगी फोर्स को सौंप दिया है। विभाग द्वारा अब तक फोर्स को 38 बसें सौंपी जा चुकी हैं। इससे जिले के दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण रूटों के अलावा कई शहरी रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों को बस स्टैंड पर समयानुसार बस सेवा नहीं मिल रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का सोनीपत रोड स्थित लाठ-जौली में पिछले 15 दिन से धरना चल रहा है। धरनास्थल के आसपास व शहर की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री के अलावा स्थानीय पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। फोर्स के लिए रोडवेज द्वारा पहले गोहाना बस स्टैंड व सोनीपत डिपो से 33 बसें सौंपी गई थीं, लेकिन धरने पर लगातार भीड़ बढ़ती देख फोर्स को बढ़ा दिया गया है। फोर्स ज्यादा होने के कारण अब प्रशासन ने रोडवेज से पांच ओर बसें मांगीं, जिससे रोडवेज ने फोर्स को पांच बसें ओर सौंप दी हैं। इससे दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण व शहरी रूट प्रभावित हो रहे हैं। बसें समय पर न मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन रूटों पर हो रही है यात्रियों को परेशानी
आरक्षण आंदोलन के लिए रोडवेज की ओर से 38 बसें सौंपने से एक दर्जन से ज्यादा रूट प्रभावित हैं। इनमें उमेदगढ़, पबनेरा, घसौली, खानपुर, नरेला, मंडोरा, खुरमपुर, मलिकपुर, मुकीनपुर, राठधना, बड़ौली, नांदनौर, सरढ़ाना, कटवाल, फरमाणा, गुहणा, भैंसवाल कलां, रिढ़ाऊ, ताजपुर, नरेला, सांपला, बेगा, सनपेड़ा, घसौली, झिंझोली ग्रामीण रूट शामिल हैं। इसके अलावा रोहतक, गोहाना व पानीपत रूट शामिल हैं। इन रूटों पर हर रोज करीब आठ हजार यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन पिछले 15 दिनों से इन यात्रियों को समय पर बस न मिलने से दूसरे वाहनों में आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग से मांगी गई हैं नई बसें
सोनीपत व गोहाना बस स्टैंड पर रोडवेज के पास 230 बसें हैं। इनमें से 38 बसें फोर्स को सौंपी गई हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए लंबे रूटों से आने वाली बसों को ग्रामीण रूटों पर भेजा जा रहा है। वहीं बसों की कमी के चलते पिछले महीने 20 नई बसों का प्रपोजल मुख्यालय भेजा था, जिसकी जल्द अनुमति मिलने की संभावना है। कंडम बसों की जगह 30 नई बसें जल्द आने की उम्मीद है। नई बसें आने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-जोगेंद्र सिंह रावल, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed