{"_id":"58a1f9314f1c1b5a33d85057","slug":"sonipat-246-light-thef","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में पकड़े 246 बिजली चोर, लगाया 40 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में पकड़े 246 बिजली चोर, लगाया 40 लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम ने ब्याज माफी व वीडीएस योजना की अवधि समाप्त होते ही बिजली चोरों के खिलाफ सख्ती से निपटने के मन बनाया है। इसी कड़ी में निगम ने पिछले दो दिनों में 246 बिजली चोरों को पकड़ा है, जिन पर करीब 40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एक से 12 फरवरी तक निगम 460 बिजली चोरों को पकड़ चुका है। इन सभी पर निगम द्वारा करीब 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। निगम द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि देने व मीटर में गड़बड़ी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ब्याज माफी व वीडीएस योजना को एक से 31 दिसंबर तक लागू किया था। इसे बाद में 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। योजना के तहत बिजली निगम की करीब आठ करोड़ रुपये की रिकवरी हुई थी। वहीं, वीडीएस योजना के तहत भी अनेक उपभोक्ताओं ने मीटर गड़बड़ी को वसूला था। अब भी निगम को उपभोक्ताओं से करीब 115 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। दोनों योजनाएं 31 जनवरी को समाप्त हो गईं, जिससे निगम ने अब बिजली चोरों के खिलाफ सख्ती अपना ली है। अलग-अलग सब-डिविजन व डिविजन की टीमों ने पिछले दो दिन में 246 बिजली चोरों पर नकेल कसते हुए उन पर करीब 40 लाख का जुर्माना लगाया। इनमें से 90 प्रतिशत बिजली चोर ग्रामीण एरिया से हैं।
बिजली चोरों से सख्ती से निपटेगा निगम
वीडीएस व ब्याज माफी योजना के समाप्त होते ही निगम ने चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। इससे पहले भी निगम का चोरों के खिलाफ अभियान जारी था, लेकिन अब निगम की 25 टीमें गांवों व शहरों में छापेमारी कर रही है। निगम बिजली चोरी के खिलाफ है, चोरों से निगम सख्ती से निपटेेगा। इतना ही नहीं बिजली चोरी पकड़वाने वाले को भी निगम इनाम देगा।
विज्ञापन
-एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम।