फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, 17 caror, road

17 करोड़ से एक माह पहले बनी सड़क, सफाई के नाम पर उखाड़ी

Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
sonipat, 17 caror, road
सड़क उखाड़कर सीवर लाइन के मेनहोल की सफाई करते कर्मचारी - फोटो : bureau
एक माह पहले ही 17 करोड़ रुपये की लागत से ककरोई रोड का निर्माण किया गया, ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े। अब पब्लिक हेल्थ ने निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई गई सीवर लाइन की सफाई के नाम पर सड़क को उखाड़ दिया। सड़क को उखाड़ने के लिए हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एचएसआरडीसी) से पब्लिक हेल्थ ने अनुमति तक नहीं ली, जिससे उसके अधिकारियों को पता तक नहीं कि जिस सड़क पर उन्होंने एक माह पहले 17 करोड़ खर्च किए हैं उस सड़क को उखाड़ दिया गया है। ककरोई रोड पर जगह-जगह मेनहॉल खोलने के कारण वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें भी सबसे बड़ी बात यह है कि अब पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों तक ने सड़क उखाड़े जाने की जानकारी से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


शहर की सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए ककरोई रोड पर 50 करोड़ रुपये की लागत से 25 एमएलडी एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। केंद्र की ओर से 70 प्रतिशत और प्रदेश सरकार की ओर से 30 प्रतिशत राशि खर्च की गई। निर्माण पूरा होने के बाद सेक्टर-23 व रेलवे लाइन के पश्चिम क्षेत्र के सभी सीवर के गंदे पानी को एसटीपी में शोधन करके ककरोई ड्रेन में डाला जाएगा। इससे किसान अपने खेत में सिंचाई के लिए प्रयोग कर सकेंगे। रेलवे लाइन पार क्षेत्र के सभी सीवरों के गंदे पानी को एसटीपी तक लाने के लिए करीब 12 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का काम पूरा किया गया। इसके बाद 17 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण पूरा किया गया।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ ने उखाड़ी सड़क, एचएसआरडीसी से नहीं ली अनुमति
सीवर लाइन दबाए जाने के बाद एचएसआरडीसी द्वारा 17 करोड़ की लागत से एक माह पहले ही सड़क का निर्माण किया गया। अब पब्लिक हेल्थ ने सीवरों की सफाई करने के लिए सड़क को उखाड़ना शुरू कर दिया है। सड़क को उखाड़ने के लिए पब्लिक हेल्थ ने सड़क बनाने वाले विभाग से अनुमति तक नहीं ली। सड़क के उखाड़ने के लिए खुले मेनहोल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 करोड़ रुपये की लागत से ककरोई रोड का निर्माण किया है। पब्लिक हेल्थ की ओर से सड़क उखाड़ने के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है। अगर सड़क उखाड़े जाने का मामला है तो जल्द ही जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-एसके नागपाल, एसडीओ, एचएसआरडीसी
एसटीपी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चला रहा है। अगले 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। एसटीपी के लिए बिछाई गई सीवर लाइन की सफाई करने के लिए सड़क उखाड़े जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। साइट का दौरा करूंगा, तभी स्थिति का पता लग सकेगा।
-एसके दहिया, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed